वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
उन्होंने कहा कि यह यहां के गोरखा को समझने की जरूरत है
दार्जिलिंग। जीटीए के चीफ एग्जीक्यूटिव और पहाड़ के सर्वे सर्वा नेता कहे जाने वाले अनित थापा ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहाड़ में विकास कार्य बहुत तेज गति से करती हैं लेकिन हमें दुख होता है जब तृणमूल यहां वोट ले पाने में असफल है। उन्होंने कहा कि यह यहां के गोरखा को समझने की जरूरत है। राज्य सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं से दार्जिलिंग को लैस किया गया है। कर्सियांग से लेकर मिरिख तक हर घर में लक्ष्मी भंडारी योजना सहित सभी योजना का लाभ पहुंचता है लेकिन हमें अफसोस होता है लोकसभा चुनाव के दौरान हम लोग तृणमूल को वोट दे पाने में असफल होते हैं। जिस दिन यह यहां के गोरखा समझ जाएंगे उस दिन हमें और ज्यादा खुशी होगी। अनित थापा ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि गोरखा को यह समझ सके कि विकास कार्य जब ममता बनर्जी कर रही हैं तो क्यों ना वोट भी उनकी ही पार्टी को दिया जाए। दार्जिलिंग को यह समझने की दरकार है।