Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झारखंड : कुहासे में दुशाला ओढ़कर मतदान केंद्र पर पहुंचे वोटर

झारखंड में प्रथम चरण के चुनाव के दौरान मौसम भी काफी सुहाना हो गया

13 Nov 2024

झारखंड : कुहासे में दुशाला ओढ़कर मतदान केंद्र पर पहुंचे वोटर

झारखंड में प्रथम चरण के चुनाव के दौरान मौसम भी काफी सुहाना हो गया है। हल्की ठंड लोगों को काफी राहत दे रही है। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र वैसे भी सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। इस विधानसभा क्षेत्र में जहां एनटीपीसी और जिंदल जैसे बड़े प्लांट हैं, वहीं दूसरी ओर पतरातु घाटी, डैम, घने जंगल और खूबसूरत पहाड़ जैसे मनोरम पर्यटक स्थल भी हैं। बुधवार की सुबह कुहासे की चादर बिछी हुई थी। ऐसे मौसम में मतदाता भी दुशाला ओढ़ कर मतदान केंद्र पर पहुंचे। जिला प्रशासन ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया था।

जिसका असर बुधवार को वोटिंग के दौरान दिखा। सुबह 7:00 बजे ही बूथ पर कतार लगनी शुरू हो गई थी। यह लाइन लगातार लगी ही रही। मतदाता भी यही चाह रहे थे कि वह पहले अपना वोट डाल लें, उसके बाद वह अपने क्षेत्र के मनोरम वादियों का लुत्फ उठाएं। ऐसे कई वोटर मिले जिन्हें आज छुट्टियों का अलग तरीके से लुत्फ उठाना है। लेकिन यह छुट्टियां मतदान करने के बाद ही शुरू होगी।

लोकसभा चुनाव के दौरान बड़कागांव विधानसभा में लगभग 68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना वोट डाला था। इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए न सिर्फ जिला प्रशासन ने बल्कि व्यापारियों और होटल मालिकों ने भी मतदाताओं को अलग-अलग तरीके से प्रेरित किया था। आज जब मतदाता वोट डालकर निकलेंगे, तो उन्हें दुकानों, रेस्टोरेंट, पार्क और अन्य स्थानों पर आकर्षक छूट मिलेगा। इन सभी का फायदा उन्हें तभी मिलेगा जब वे अपनी ऊंगली पर स्याही का निशान दिखाएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कुहासे में दुशाला ओढ़कर मतदान केंद्र पर पहुंचे वोटर
झारखंड में प्रथम चरण के चुनाव के दौरान मौसम भी काफी सुहाना हो गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News