Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

मप्रः गुना में बालाजी की प्रतिमा को असमाजिक तत्वों ने किया गंदा, क्षेत्र में तनाव का माहौल

मध्य प्रदेश के गुना जिले में मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों द्वारा हिंदू धर्म की प्रतिमाओं के अपमान का मामला सामने आया

13 Nov 2024

मप्रः गुना में बालाजी की प्रतिमा को असमाजिक तत्वों ने किया गंदा, क्षेत्र में तनाव का माहौल

मध्य प्रदेश के गुना जिले में मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों द्वारा हिंदू धर्म की प्रतिमाओं के अपमान का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां मृगवास क्षेत्र में स्थित हिंदू प्रतिमाओं को किसी ने जान-बूझकर गंदगी और मैला लगा दिया, जिससे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। घटना के बाद क्षेत्रीय लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी है। जानकारी के अनुसार, मृगवास क्षेत्र में स्थित छत्री वाले बालाजी मंदिर में भगवान की प्रतिमा पर अज्ञात लोगों ने गंदा कर दिया।

मंगलवार देर रात इसकी जानकारी लगते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने आक्रोशित होकर नारेबाजी शुरू कर दी। लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस प्रशासन और स्थानीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर पहुंची तहसीलदार अमिता सिंह की गाड़ी को आक्रोशित लोगों ने अंदर जाने से रोक दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयास के बावजूद भीड़ ने अपने गुस्से का इज़हार किया और स्थिति को शांत करने के लिए प्रशासन को ज्यादा सख्त कदम उठाने की सलाह दी।

इस घटना के बाद, छत्री वाले बालाजी मंदिर के बाहर भी भारी भीड़ जुट गई है। लोग मंदिर परिसर के आसपास इकट्ठा होकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन के कारण इलाके में और भी तनाव फैल गया है। मौके पर पुलिस और प्रशानिक अधिकारी मौजूद हैं और लोगों को शांत कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गुना में बालाजी की प्रतिमा को असमाजिक तत्वों ने किया गंदा
मध्य प्रदेश के गुना जिले में मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों द्वारा हिंदू धर्म की प्रतिमाओं के अपमान का मामला सामने आया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News