Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बिना अनुबंध के तृणमूल विधायक की कंपनी से भारी मात्रा में खरीदे गए चिकित्सा उपकरण

पश्चिम बंगाल के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पिछले वित्तीय वर्ष (2023-24) के दौरान बिना सरकारी अनुबंध के बड़ी मात्रा में दवाओं और इनहेलर की खरीद का मामला सामने आया

13 Nov 2024

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बिना अनुबंध के तृणमूल विधायक की कंपनी से भारी मात्रा में खरीदे गए चिकित्सा उपकरण

पश्चिम बंगाल के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पिछले वित्तीय वर्ष (2023-24) के दौरान बिना सरकारी अनुबंध के बड़ी मात्रा में दवाओं और इनहेलर की खरीद का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन पर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज ने हुगली जिले के रिषड़ा स्थित 'ए. एस. मेडिकल एजेंसी' नामक एक निजी एजेंसी से बड़ी मात्रा में श्वसन रोग से संबंधित दवाएं और इनहेलर खरीदे।

यह एजेंसी सरकार द्वारा चयनित विक्रेताओं की सूची में नहीं थी और इसके पास अस्पताल को दवाएं आपूर्ति करने का कोई सरकारी अनुबंध भी नहीं था। सरकारी नियमों के अनुसार अस्पतालों को आवश्यक दवाओं की खरीद सरकारी एजेंसियों और अधिकृत विक्रेताओं से ही करनी होती है, परंतु इस मामले में ‘लोकल परचेज़’ के माध्यम से बाहर की कंपनी से दवाएं खरीदी गईं। सीबीआई के एक अधिकारी के मुताबिक, पिछले वर्ष सरकारी चयनित विक्रेताओं से दवा खरीदने के बावजूद आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज ने सरकारी अधिकृत विक्रेताओं की अपेक्षा निजी कंपनी से लगभग 60 लाख रुपये की दवाएं खरीदीं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य के अन्य बड़े अस्पतालों ने सरकारी अनुबंध के तहत ही दवाएं खरीदी थीं, लेकिन आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज ने चार लाख 98 हजार रुपये के इनहेलर खरीदने के साथ-साथ रिषड़ा की इस एजेंसी से लगभग दो करोड़ रुपये के दवाओं की खरीद की। अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की ओर इशारा करते हुए डॉक्टरों का कहना है कि आर.जी. कर में बृहद स्तर पर दवा खरीद के नियमों का उल्लंघन हुआ है।

पश्चिम बंगाल डॉक्टर फोरम के सदस्य डॉ. पुण्यब्रत गुन ने आरोप लगाया कि "अस्पताल के प्रिंसिपल संदीप घोष के कार्यकाल के दौरान निम्न गुणवत्ता की दवाएं अस्पताल में लाई गईं, और इस दौरान भारी कट मनी ली गई।" स्वास्थ्य विभाग से इस मामले की जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि इन भ्रष्टाचार के मामलों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। इस पर पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम ने कहा, "अगर इस प्रकार की कोई अनियमितता हुई है, तो इसकी निश्चित रूप से जांच की जाएगी।

" वहीं, 'ए. एस. मेडिकल एजेंसी' के प्रमुख अनूप कुमार मंडल ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया और फोन काट दिया। अधिकारी के अनुसार, आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के कुछ वरिष्ठ डॉक्टरों ने शिकायत की थी कि दवाओं की गुणवत्ता अच्छी नहीं थी, और इन्हीं दवाओं के कारण इलाज में समस्याएं आ रही थीं। सरकारी एजेंसियों से उचित दरों पर दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद निजी एजेंसी से भारी मात्रा में दवाओं की खरीद से अस्पताल की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर मेडिकल कॉलेज
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बिना अनुबंध के तृणमूल विधायक की कंपनी से भारी मात्रा में खरीदे गए चिकित्सा उपकरण





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News