Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ उपचुनाव में 57 और 58 बूथ के लोगों ने किया वोट बहिष्कार

बिहार में चार विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं

13 Nov 2024

बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ उपचुनाव में 57 और 58 बूथ के लोगों ने किया वोट बहिष्कार

बिहार में चार विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के दौरान वोटिंग को लेकर दुर्गावती प्रखंड के खड्सरा गांव के लोगों ने बूथ संख्या 57 और 58 पर वोट का बहिष्कार कर दिया है। खडसरा गांव के रहने वाले दिनेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि अंडर पास या ओवर ब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का नारा दे दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई लोकसभा और विधानसभा में हम लोग वोट देते आए हैं लेकिन हमारे लिए कोई जनप्रतिनिधि नहीं सुन रहा है। पांच रेलवे लाइन क्रॉस कर हमें मतदान करने के लिए जाना है। चाहे अपने निजी काम से बाजार जाना हो या बच्चों की पढ़ाई को लेकर कई बार दुर्घटना में छात्र और ग्रामीण अपनी जान गवा चुके हैं।

लेकिन इसको लेकर कोई चिंतित नहीं है इसीलिए हम लोग आज वोट का बहिष्कार कर रहे हैं। बूथ संख्या 57 के पीठासीन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह से अभी तक कोई भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए नहीं आया है । सुनने में आया है कि लोगों ने रेलवे अंडरपास को लेकर वोट का बहिष्कार किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ उपचुनाव
बिहार में चार विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News