Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

नीतीश कैबिनेट में राज्यकर्मियों का तीन प्रतिशत डीए बढ़ाने सहित 16 प्रस्ताव मंजूर

नीतीश कैबिनेट की बैठक में सरकार ने बिहार के राज्यकर्मियों के डीए में तीन प्रतिशत का इजाफा करने का फैसला लिया

14 Nov 2024

नीतीश कैबिनेट में राज्यकर्मियों का तीन प्रतिशत डीए बढ़ाने सहित 16 प्रस्ताव मंजूर

नीतीश कैबिनेट की बैठक में सरकार ने बिहार के राज्यकर्मियों के डीए में तीन प्रतिशत का इजाफा करने का फैसला लिया है। साथ ही सोशल मीडिया और ऑनलाइन मीडिया के लिए नई नियमावली को स्वीकृति देने के साथ ही 38 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में गुरुवार काे संपन्न नीतीश कैबिनेट ने सातवें वेतनमान वाले कर्मियों का 1 जुलाई 2024 से बढ़े हुए डीए का लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा नीतीश कैबिनेट ने सरकारी जमीनाें से अतिक्रमण हटाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

पटना के शहरी क्षेत्र के अंतर्गत शहरी व्यवस्था को लेकर पटना डीएम के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने को लेकर एक अलग टीम के गठन को कैबिनेट में मंजूरी दे दी है। बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सल्य कक्षा सहायक के नियमावली को मंजूरी दे दी है। एक अन्य महत्वपूर्ण मामले में कैबिनेट ने बिहार स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत बिहार दंत चिकित्सा सेवा के नियमावली को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री गृह सहायता 2024 को भी स्वीकृति दी गई है। उद्योग विभाग के तीन एजेंडा को मंजूरी मिली है। ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत ग्रामीण सड़क प्रबंधन कार्यक्रम को लागू करने को मंजूरी दी गई है।

सरकार ने बिहार नगरपालिका संशोधन अधिनियम के तहत 210 अतिरिक्त पदों को मंजूरी दे है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राज्य सरकार के हिस्से की राशि को घटा दिया गया है। सीतामढ़ी के पुनौराधाम में पर्यटन विभाग के अंतर्गत 50 पॉइंट 50 एकड़ भूमि की अधिकरण को मंजूरी दी गई है। पटना शहरी क्षेत्र में अंतर्गत शहरी व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए पुलिस उपाधीक्षक के तीन पद, पुलिस निरीक्षक के तीन पद, पुलिस अवर निरीक्षक के नाै पद, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक के 18 एवं सिपाही के 120 पदों सहित कुल 153 पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है। कैबिनेट ने शौर्य पुरस्कार विजेताओं एवं मरणोपरांत उनके निकटतम आश्रितों को दी जा रही नगद पुरस्कार की राशि में बढ़ोतरी काे भी मंजूरी दे दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नीतीश कैबिनेट में राज्यकर्मियों का तीन प्रतिशत डीए बढ़ा
नीतीश कैबिनेट की बैठक में सरकार ने बिहार के राज्यकर्मियों के डीए में तीन प्रतिशत का इजाफा करने का फैसला लिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News