Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बलूचिस्तान के कोयला खदान क्षेत्र में सशस्त्र गिरोह ने लगाई आग, तीन मजदूरों को किया अगवा

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सशस्त्र हथियारबंद लोग तीन मजदूरों को उठा ले गए

14 Nov 2024

बलूचिस्तान के कोयला खदान क्षेत्र में सशस्त्र गिरोह ने लगाई आग, तीन मजदूरों को किया अगवा

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सशस्त्र हथियारबंद लोग तीन मजदूरों को उठा ले गए। 24 घंटे पहले हुई इस वारदात की अभी तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे डुकी जिले के कोयला खदान क्षेत्र में दहशत है। जाते-जाते इन लोगों ने सड़क निर्माण के लिए एकत्र मशीनरी को आग के हवाले कर दिया।

डॉन अखबार की खबर के अनुसार, अज्ञात हथियारबंद लोगों ने बुधवार को डुकी जिले में एक सड़क निर्माण कंपनी के शिविर पर हमला किया। मशीनरी में आग लगा दी और साइट पर काम कर रहे तीन मजदूरों का अपहरण कर लिया। बताया गया है कि यह इलाका पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के निकट है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हथियारबंद लोगों ने ड्यूकी को चामलंग कोयला खदान क्षेत्र से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के लिए स्थापित शिविर पर हमला किया। हमलावरों ने शिविर को घेर लिया। तोड़फोड़ की और निर्माण मशीनरी और अन्य उपकरणों में आग लगा दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग में मशीनरी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटनास्थल से भागते समय हथियारबंद लोगों ने बंदूक के दम पर तीन मजदूरों का भी अपहरण कर लिया। अपहृत मजदूर कुचलक के रहने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने डुकी में कोयला खदान क्षेत्र पर अज्ञात हथियारबंद लोगों के हमले में 21 कोयला खनिकों की मौत हो गई थी।

Tags:
Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बलूचिस्तान में सशस्त्र गिरोह ने लगाई आग
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सशस्त्र हथियारबंद लोग तीन मजदूरों को उठा ले गए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News