Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

इस दुखद घटना की होगी त्रिस्तरीय जांच : ब्रजेश पाठक

10 बच्चों में से 7 की हुई शिनाख्त, 3 की शिनाख्त का प्रयास जारी

16 Nov 2024

इस दुखद घटना की होगी त्रिस्तरीय जांच : ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मेडिकल कॉलेज में आग लगने की जानकारी मिलने पर रात में ही झांसी के लिए रवाना हो गए थे। सुबह तड़के करीब 5 बजे वह प्रमुख सचिव के साथ झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने कहा “ यह दुर्घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसे सरकार ने बहुत गंभीरता के साथ लिया है। घटना में 10 बच्चों की मृत्यु हुई है। हम परिजनों के साथ मिलकर बच्चों की पहचान कर रहे हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि किन-किन के बच्चों की दुखद मृत्यु हुई है। स्पष्ट किया कि इस दुर्घटना की त्रिस्तरीय जांच करायी जायेगी। 7 बच्चों की शिनाख्त कर ली गई है। 3 कि शिनाख़्त बाकी है।

जरूरत पड़ने पर उनका डीएनए टेस्ट कराकर शिनाख्त कराई जाएगी। सरकार बच्चों के परिजनों के साथ खड़ी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहली जांच शासन के स्तर पर होगी, जो स्वास्थ विभाग करेगा। दूसरी जांच पुलिस प्रशासन और जिले के स्तर से होगी जिसमें फायर विभाग की भी टीम शामिल होगी। तीसरी जांच मजिस्टीरियल स्तर की होगी। हर परिस्थिति में घटना के कारणों का पता लगाया जायेगा। जो कारण होंगे, वह जनता के समक्ष मीडिया के माध्यम से रखे जायेंगे।” उन्होंने कहा कि हमारे कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेल कर बच्चों को बचाया है।

श्री पाठक ने कहा “किसी स्तर पर यदि लापरवाही पायी गयी तो जिम्मेदारी तय होगी और किसी को छोडेंगे नहीं। बच्चों के परिजनों के साथ पूरी सरकार खड़ी है। मैं व्यक्तिगत रूप से इस घटना से बहुत दुखी हूं। जानकारी मिलने के बाद से लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। बच्चों को अच्छी हेल्थ प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि फरवरी में इसका फायर सेफ्टी ऑडिट किया गया था और जून में मॉक ड्रिल भी किया गया था। इसके बावजूद यह घटना क्यों और कैसे घटी, यह पूरी जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वर्तमान स्थिति में 17 बच्चे हमारे पास हैं।

चार प्राइवेट अस्पताल वात्सल्य में, तीन मातृत्व में और एक ललितपुर व एक मऊरानीपुर ले गये हैं। छह बच्चे माताओं के साथ यहीं हैं। दस मृतक बच्चों में से सात की पहचान कर ली गयी है। बाकी तीन की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। उनकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि छह परिजनों के माेबाइल बंद होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके निवास पर संपर्क कर बच्चों के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार पीडितों के साथ है, पूरी आर्थिक मदद की जायेगी।

जिन बच्चों की पहचान नहीं हो पायी तो डीएनए परीक्षण कर परिजनों को सौंपा जायेगा। मुख्यमंत्री ने सभी मृतक बच्चों के परिजनों को पांच-पांच लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इस दुखद घटना की होगी त्रिस्तरीय जांच : ब्रजेश पाठक
10 बच्चों में से 7 की हुई शिनाख्त, 3 की शिनाख्त का प्रयास जारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News