Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

केशव प्रसाद मौर्य मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए, भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित किया

16 Nov 2024

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन किया। उप मुख्यमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में बाबा के पावन ज्योर्तिलिंग की आराधना कर उनका अभिषेक किया। बाबा का विधिविधान से दर्शन पूजन कर किया। मंदिर में दर्शन पूजन कर लौट रहे उपमुख्यमंत्री को देख श्रद्धालुओं ने हर—हर महादेव का उद्घोष कर उनका स्वागत किया।

कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर शुक्रवार शाम को शहर में आए उपमुख्यमंत्री ऐतिहासिक सारनाथ स्थित महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर के 93वें वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने बौद्ध अनुयायियों के साथ भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष का दर्शन किया। वहीं शाम को उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर उनकी स्तुति की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उपमुख्यमंत्री मौर्य का स्वागत बौद्ध भिक्षु सुमितानंद थेरो ने किया। इसके पहले छात्र छात्राओं द्वारा भगवान बुद्ध के सम्मान में शोभायात्रा निकाली गई और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उपमुख्यमंत्री ने महाबोधि वृक्ष का दर्शन किया और कुटी विहार के बाहर दीपदान कार्यक्रम में भी भाग लिया।

इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े भू-भाग का सम्राट होने का गौरव अशोक महान को प्राप्त है। वे भी तथागत बुद्ध की शरण में आए और उन्होंने बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार के लिए अपने पुत्र-पुत्री तथा अन्य लोगों को दूसरे देशों में भेजा। उन्होंने कहा कि तथागत बुद्ध और अशोक के समय बोलचाल व प्रचार प्रसार की भाषा पाली थी। गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति बोध गया में हुई थी लेकिन उत्तर प्रदेश एक ऐसा प्रदेश है जहां पर उन्होंने अपना प्रथम उपदेश दिया। तथागत बुद्ध की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उन्होंने किसी की आलोचना नहीं की। उपमुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित सभी बौद्ध धर्मावलंबियों को तथागत बुद्ध के उपदेशों और शिक्षाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने का अनुरोध किया।

केशव प्रशाद माैर्य ने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। हमारे प्रधानमंत्री ने दुनिया की सबसे बड़े संगठन संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन में कहा था कि 'भारत ने विश्व को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है'। उन्होंने अपने भाषण में बौद्ध धर्म के स्थानों कुशीनगर, श्रावस्ती, संकिस्सा और कौशांबी का भी जिक्र किया और वहां के विकास कार्यों के बारे में भी बताया। इस दौरान रॉबर्ट्सगंज के विधायक अनिल मौर्य, महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष महेंद्र सिंह और जनरल सेक्रेटरी पी. सीवाली थेरो, विशिष्ट अतिथि ग्येबुल जीग्मे नोमचे, रमेश चंद्र नेगी सहित अन्य बौद्ध भिक्षु मौजूद रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


केशव प्रसाद मौर्य ने विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन
केशव प्रसाद मौर्य मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए, भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News