Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

चौथे टी20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों से हराया, श्रृंखला 3-1 से जीती

वांडरर्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारत की ओर से मिले 284 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत काफी खराब रही। टीम दोनों सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन (01 रन) और रेजा हेंड्रिक्स (शून्य रन) एक रन के कुल योग पर पवेलियन लौट गए।

16 Nov 2024

चौथे टी20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों से हराया, श्रृंखला 3-1 से जीती

जोहान्सबर्ग। भारत ने टी20 श्रृंखला के चौथे एवं अतिम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 135 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत ने चार मौचों की टी20 श्रृंखला 3-1 से अपने नाम कर ली है। भारत की तरफ से संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली। मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज और प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

वांडरर्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारत की ओर से मिले 284 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत काफी खराब रही। टीम दोनों सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन (01 रन) और रेजा हेंड्रिक्स (शून्य रन) एक रन के कुल योग पर पवेलियन लौट गए। इसके तुरंत बाद ही कप्तान एडन मार्करम 08 रन और हेनरिक क्लासेन बिना खाता खोले ही आउट हो गए। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स (43 रन) और डेविड मिलर (36 रन) ने जरूर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन ज्यादा देर वोभी क्रीज पर नहीं टिक सके। इसके बाद मार्को यानसेन ने नाबाद 29 रन और गेराल्ड कॉटेजे ने 12 रन बनाए। इस तरह पूरी टीम 148 रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह को तीन सफलता मिली। जबकि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, हार्दिक पांड्या, रमनदीप सिंह और रवि विश्नोई को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 283 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और तिलक वर्मा के शानदार शतकों की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने चौथे टी20 मुकाबले में जीत के लिए 284 रनों का लक्ष्य रखा है। सैमसन और तिलक वर्मा के बीच 210 रनों की टी20 क्रिकेट में सबसे बेहतरीन भारतीय साझेदारी हुई। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा और रिंकू सिंह (190 रन) के नाम रहा।

पिछले दो मैच में खाता भी नहीं खोल सके सैमसन ने एक बार फिर शतक जड़ा जबकि तिलक ने लगातार दूसरे मैच में शतक ठोका। तिलक ने 47 गेंदों पर नौ चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 120 बनाए जबकि सैमसन ने 56 गेंदों पर छह चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 109 रन बनाए। भारत के लिए सैमसन और तिलक के अलावा अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए एकमात्र विकेट लुथो सिपाम्ला ने लिया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चौथे टी20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों से हराय
वांडरर्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारत की ओर से मिले 284 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत काफी खराब रही। टी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News