Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic

योगी जी सांसारिक होते तो दर्द समझते : रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार काे महाराष्ट्र के नागपुर में प्रेस कांफ्रेस कर झांसी में मेडिकल कालेज में हुए हादसे के लिए योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यदि सांसारिक होते तो बच्चा खोने का दर्द समझते और ऐसे हादसे टालने के लिए स्थायी उपाय खोजते।

16 Nov 2024

योगी जी सांसारिक होते तो दर्द समझते : रणदीप सुरजेवाला

नागपुर। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसारिक होते तो दर्द समझते। उन्हाेंने झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले के हादसाें से काेई सबक नहीं लिया है।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार काे महाराष्ट्र के नागपुर में प्रेस कांफ्रेस कर झांसी में मेडिकल कालेज में हुए हादसे के लिए योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यदि सांसारिक होते तो बच्चा खोने का दर्द समझते और ऐसे हादसे टालने के लिए स्थायी उपाय खोजते। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार देर रात लगी आग में 10 बच्चों की झुलसने से मृत्यु हाे गई है।

इस घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला ने आज नागपुर में कहा कि योगी आदित्यनाथ चुनावी राज्यों में जनसभा कर नफरत फैलाने में व्यस्त हैं। वहीं उनके अपने राज्य में लापरवाही के चलते गंभीर हादसे हो रहे हैं। उन्हाेंने झांसी के हादसे को संस्थागत हत्या करार देते हुए कहा कि अगर वक्त रहते ऑक्सीजन सिलेंडर की एक्सपायरी पर ध्यान जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था। उन्हाेंने आरोप लगाया कि इससे पूर्व गोरखपुर में 60 और फरुखाबाद में 49 बच्चों की लापरवाही के चलते मृत्यु हो गई थी। लेकिन इन घटनाओं से राज्य के मुखिया ने कोई सबक नही लिया। नतीजतन झांसी का दर्दनाक हादसा हो गया। सुरजेवाला ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सन्यासी हैं, उनके अपने बीबी-बच्चे नही हैं, इसलिए योगी जी बच्चों के माता-पिता का दर्द नही समझ पाते।

इस अवसर पर सुरजेवाला ने दिल्ली के सराय काले खां चौराहे का नाम बदलने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि चौराहे पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाना और उनका नाम देना अच्छी बात है, लेकिन भाजपा बिरसा मुंडा के बच्चों पर (आदिवासी) अन्याय करना कब बंद करेगी...? सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेन्स में आरोप लगाया कि महाराष्ट्र और केन्द्र सरकार सोयाबीन उगाने वाले किसानाें के साथ भेदभाव और अन्याय कर रही है। वहीं कांग्रेस महासचिव ने सोयाबीन की फसल को 7 हजार रुपये का समर्थन मूल्य देने का वादा किया है।

इस प्रेस कांफ्रेन्स में सुरजेवाला के साथ कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे, संदीप सिंह और राकेश रेड्डी भी मौजूद थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


योगी जी सांसारिक होते तो दर्द समझते : रणदीपसुरजेवाला
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार काे महाराष्ट्र के नागपुर में प्रेस कांफ्रेस कर झांसी में मेडिकल कालेज में हुए हादसे के लिए योगी सरकार पर तंज कसा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News