Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा कहती है ‘बंट गए तो कट गए’, मैं कहता हूं ‘डर गए तो मर गए’ : मल्लिकार्जुन खरगे

इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अपने और राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में कथित रूप से देरी करवाने के लिये मोदी और शाह की आलोचना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने में शुक्रवार को लगभग दो घंटे की देरी हुई थी, जिसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह देरी राजनीति से प्रेरित थी।

16 Nov 2024

भाजपा कहती है ‘बंट गए तो कट गए’, मैं कहता हूं ‘डर गए तो मर गए’ : मल्लिकार्जुन खरगे

रांची। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को झारखंड के अपने दौरे के दौरान भाजपा पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह राज्य में सरकार बनाने के बाद झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों को लूटने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा, “भाजपा कहती है, ‘बंट गए तो कट गए’, लेकिन मैं कहता हूं, ‘डर गए तो मर गए’। उन्हाेंने कहा कि कैबिनेट मंत्री का दर्जा होने के बावजूद विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हवाई अड्डे के आरक्षित लाउंज तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अपने और राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में कथित रूप से देरी करवाने के लिये मोदी और शाह की आलोचना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने में शुक्रवार को लगभग दो घंटे की देरी हुई थी, जिसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह देरी राजनीति से प्रेरित थी।

खरगे ने कहा कि अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को लगभग दो घंटे तक देवघर हवाईअड्डे पर फंसे रहे थे और क्षेत्र को ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित कर दिया गया था, क्योंकि प्रधानमंत्री विमान में खराबी के ठीक होने तक वहीं इंतजार कर रहे थे। उन्हाेंने आराेप लगाया कि ‘कल हमारे नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में जानबूझकर दो घंटे की देरी की गई, क्योंकि प्रधानमंत्री अपने विमान में बैठे थे। आज मेरे हेलीकॉप्टर को 20 मिनट देरी से उतारा गया, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उतर रहे थे। उनका रास्ता अलग था और मेरा रास्ता अलग था।

भाजपा के घुसपैठ के मुद्दे पर निशाना साधते हुए खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी और शाह के पास इसे रोकने की शक्ति है। इसके बावजूद वह लोगों को डरा रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह सो रहे हैं। सत्ता में होने के बावजूद वे घुसपैठ क्यों नहीं रोक सकते? जब वे एक हेलीकॉप्टर को रोक सकते हैं, तो वे घुसपैठियों को क्यों नहीं रोक सकते? उन्हाेंने केंद्र पर कांग्रेस और उसके सहयोगियों की मदद करने वालों के खिलाफ ईडी, सीबीआई एवं आयकर जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा कहती है ‘बंट गए तो कट गए’, मैं कहता हूं ‘डर गए तो मर ग
इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अपने और राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में कथित रूप से देरी करवाने के लिये मोदी और शाह की आलोचना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News