Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तृणमूल कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला, बाहरी कनेक्शन की जांच 

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है

16 Nov 2024

तृणमूल कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला, बाहरी कनेक्शन की जांच 

कोलकाता।  कसबा इलाके में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद सुशांत घोष पर जानलेवा हमला मामले में बिहार कनेक्शन होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि इस घटना के पीछे स्थानीय किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है, जिसने सीधे तौर पर शूटरों को हायर नहीं किया, बल्कि बिहार के एक परिचित के माध्यम से इस साजिश को अंजाम देने की कोशिश की। 
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, स्थानीय व्यक्ति ने बिहार में अपने एक दोस्त से संपर्क किया, जिसने शूटर को खोजने का जिम्मा उठाया। वह शूटर भी बिहार का ही निवासी बताया जा रहा है। इस साजिश के तहत शुक्रवार शाम को सुशांत को उनके घर के बाहर गोली मारने की कोशिश की गई। घटना शुक्रवार शाम को हुई जब 108 नंबर वार्ड के पार्षद सुषांत घोष अपने घर के सामने लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटर पर सवार दो लोग वहां पहुंचे। उनमें से एक ने सुशांत पर गोली चलाने की कोशिश की। इस दौरान दो बार गोली चलाने की कोशिश असफल रही, जिसके बाद हमलावर भागने की कोशिश करने लगा। सुशांत और उनके समर्थकों ने हमलावर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूरा घटनाक्रम सुशांत के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने अब तक एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जो दूसरे राज्य का निवासी है। हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। सुशांत ने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि 107 या 108 नंबर वार्ड का कोई व्यक्ति इस घटना में शामिल नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कोलकाता पुलिस इस मामले में पूरी निष्ठा से जांच कर रही है। 
घटना के बाद सुशांत के समर्थकों ने कसबा इलाके में सड़क जाम कर दिया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। स्थानीय विधायक जावेद खान ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्सी ने भी सुशांत को फोन कर हालत की जानकारी ली।
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अब यह देखना होगा कि इस साजिश के पीछे कौन लोग हैं और उनका मकसद क्या था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News