Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लातेहार में महिला हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार

डीएसपी अरविंद कुमार ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गत 13 नवंबर को सदर थाना क्षेत्र के नवोदय स्कूल के पास एक घर में किराए पर रहने वाली महुआडांड़ निवासी महिला सलिमा तिग्गा की हत्या कर घर के कमरे में ही शव में आग लगा दी गयी थी।

17 Nov 2024

लातेहार में महिला हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार

लातेहार। पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित महिला हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपितों धनंजय पाठक और निशाल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों लातेहार के रहने वाले हैं।

डीएसपी अरविंद कुमार ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गत 13 नवंबर को सदर थाना क्षेत्र के नवोदय स्कूल के पास एक घर में किराए पर रहने वाली महुआडांड़ निवासी महिला सलिमा तिग्गा की हत्या कर घर के कमरे में ही शव में आग लगा दी गयी थी। मामले की छानबीन के दौरान पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर लातेहार निवासी धनंजय पाठक और निशाल ठाकुर को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो दोनों ने महिला की हत्या का खुलासा किया।

आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दोनों का संबंध पिछले कई दिनों से महिला से था। कुछ दिनों से पैसे को लेकर विवाद भी हुआ था। दोनों 13 नवंबर को दोनों महिला के घर गए थे और एक साथ बैठकर शराब पी थी। साथ ही खाना भी खाया था। इसी बीच महिला और उन दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद होने लगा। इस पर दोनों ने महिला के सिर पर पत्थर से मार दिया। उन्हें जब लगा कि महिला की मौत हो गई है तो उन्होंने घर में रखे बिस्तर में शव को लपेटकर आग लगा दी थी। डीएसपी बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लातेहार में महिला हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार
डीएसपी अरविंद कुमार ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गत 13 नवंबर को सदर थाना क्षेत्र के नवोदय स्कूल के पास एक घर में किराए पर रहने वाली महुआडांड़ निवासी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News