Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

राजग गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़कर पुनः सत्ता में करेंगी वापसी : उपेंद्र कुशवाहा

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि राजग गठबंधन आगमी विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी एवं पुनः सत्ता में वापसी होगी।

17 Nov 2024

राजग गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़कर पुनः सत्ता में करेंगी वापसी : उपेंद्र कुशवाहा

सहरसा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा अपने बिहार यात्रा के चौथ चरण में सहरसा पहुंचे। जहां परिसदन में रविवार को उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजग गठबंधन को पुनः बहुमत मिले इसको लेकर वे बिहार यात्रा कर रहे हैं।इस दौरान वे राज्य के सभी 38 जिलों में जा रहे हैं।तीन चरण का बिहार यात्रा अभियान पूरा हो चुका है। चौथे चरण के अभियान में बेगूसराय होते कटिहार, पूर्णिया मधेपुरा होते सहरसा पहुंचे हैं।इसके बाद आगे यात्रा करेंगे।

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि राजग गठबंधन आगमी विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी एवं पुनः सत्ता में वापसी होगी। वे बिहार यात्रा के क्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं एनडीए के साथियों से भी मिलकर बातचीत कर रहे हैं। लंबे समय से सरकार रहने के बावजूद भी एंटी इनकंबेंसी नहीं है।लोग फिर से एनडीए गठबंधन की वापसी चाहते हैं। वर्ष 2005 के पहले के समय को याद कर लोग आज भी सिहर जा रहे हैं। लोग नहीं चाहते कि पुनः ऐसी सरकार बने। उन्होंने कहा कि आज पूरे राज्य में सड़कों का जाल बिछा है। कहीं से भी राजधानी तक पहुंचना आसान हो गया है। पूरे राज्य में हर तरफ विकास हो रहा है।महिलाओं के लिए हर जगह भागीदारी सुनिश्चित की गयी है एवं महिलाओं को बड़ी भागीदारी दी जा रही है।

राज्यसभा सदस्य कुशवाहा ने कहा कि यहां उन्होंने पार्टी एवं राजग के साथियों के साथ बात किया है। लोग एनडीए के पक्ष में हैं।उन्होंने कहा कि राज्य में लोग बिल्कुल अमन चैन से रह रहे हैं। विपक्ष की ओर से ओबीसी का मुद्दा राजनीतिक लाभ के लिए उठाया जा रहा है जबकि केंद्र एवं राज्य सरकार ओबीसी के लिए जितना कार्य किया है वह राजद के समय में सपना था। राज्य में हुए चार विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि सभी सीट पर एनडीए की बड़ी जीत होगी। वहीं झारखंड में भी एनडीए बढ़त में है।

जमीन सर्वे मुद्दे को लेकर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि यह बहुत जरूरी है। सर्वे का काम जिस दिन पूरा हो जाएगा लोग राहत महसूस करेंगे। अभी थोड़ी समस्या हो रही है।लेकिन आने वाले समय में इससे आम आदमी को काफी लाभ मिलेगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजग गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़कर पुनः सत्ता में करेंगी व
उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि राजग गठबंधन आगमी विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी एवं पुनः सत्ता में वापसी होगी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News