Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जो-शी मुलाकातः ट्रम्प की वापसी से पहले बाइडेन व जिनपिंग के बीच अमेरिका-चीन संबंधों पर बात

दोनों नेताओं की सम्मेलन से इतर हुई इस अहम बैठक में जिनपिंग ने कहा कि चीन नए डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के साथ काम करने के लिए तैयार है।

17 Nov 2024

जो-शी मुलाकातः ट्रम्प की वापसी से पहले बाइडेन व जिनपिंग के बीच अमेरिका-चीन संबंधों पर बात

लीमा। पेरू में वार्षिक एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के दौरान शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। जिनपिंग ने मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अपनी आखिरी मुलाकात में नए अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मिलकर काम करने की बात कही।

दोनों नेताओं की सम्मेलन से इतर हुई इस अहम बैठक में जिनपिंग ने कहा कि चीन नए डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के साथ काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि चीन की सरकार संचार बनाए रखने, सहयोग बढ़ाने और मतभेद कम करने के लिए काम करेगी। दोनों नेताओं के बीच परमाणु हथियारों के नियंत्रण को लेकर भी चर्चा हुई।

व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने एआई तकनीक को सैन्य क्षेत्र में जिम्मेदारी से विकसित करने और इसके जोखिमों को सावधानी से समझने पर सहमति जताई। बैठक में आपसी व्यापार और ताइवान के मुद्दे पर तनाव कम करने को लेकर भी चर्चा हुई।

चीन की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, जिनपिंग ने अमेरिका में हो रहे बदलावों के मुद्दे पर बात की और कहा कि उनका लक्ष्य दोनों देशों के बीच स्थिर, स्वस्थ और टिकाऊ रिश्ते बनाए रखना है। शी ने कहा कि चीन नए अमेरिकी प्रशासन के साथ काम करने के लिए तैयार है और लोगों की भलाई वाले बदलावों की उम्मीद करता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीते डोनाल्ड ट्रम्प की व्हाइट हाउस में वापसी के साथ चीन-अमेरिका के रिश्तों में तनाव और बढ़ने का अंदेशा है। ट्रम्प ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी चीन को लेकर रुख साफ करते हुए उसे अमेरिका का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी कहा था। बाइडेन के शासनकाल में भी दोनों देशों के संबंध कड़वाहट भरे रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जो-शी मुलाकातः ट्रम्प की वापसी से पहले बाइडेन व जिनपिंग के ब
दोनों नेताओं की सम्मेलन से इतर हुई इस अहम बैठक में जिनपिंग ने कहा कि चीन नए डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के साथ काम करने के लिए तैयार है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News