Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झारखंड की जनता हिमंता बिस्वा सरमा को राजनीतिक मोक्ष दिलाएगी: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के संबंध में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए सोनाल ने कहा चार महीनो से पूरे झारखंड में घूमकर झारखंडियों को लड़ाने की कोशिश करने वाले हिमंता ने भाजपा को रसातल में मिला दिया है और अपने उलूल जुलुल बयानों से उन्होंने झारखंडियों की आंखें खोल दी है।

17 Nov 2024

झारखंड की जनता हिमंता बिस्वा सरमा को राजनीतिक मोक्ष दिलाएगी: कांग्रेस

रांची। झारखंड की जनता हिमंता बिस्वा सरमा को राजनीतिक मोक्ष दिलाएगी। हिमंता अपने बोल वचन से झारखंड में भाजपा का राजनीतिक अंतिम संस्कार कराकर वापस लौट जाएंगे। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने रविवार को कही।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के संबंध में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए सोनाल ने कहा चार महीनो से पूरे झारखंड में घूमकर झारखंडियों को लड़ाने की कोशिश करने वाले हिमंता ने भाजपा को रसातल में मिला दिया है और अपने उलूल जुलुल बयानों से उन्होंने झारखंडियों की आंखें खोल दी है। झारखंड के लोगों ने चुनाव के दौरान यह देख लिया है कि महागठबंधन सरकार विकास की सोच के साथ चुनावी मैदान में है और भाजपा धार्मिक चश्मे से जनता को पूरा झारखंड दिखा रही है। धर्म आधारित सारे एजेंडो के समाप्त होने के बाद अब व्यक्तिगत बदजुबानी पर हिमंता बिस्वा सरमा उतर आए हैं।

सोनाल ने कहा कि राजनीतिक आतंकवाद के एजेंडे के तहत भाजपा समुदायों को आपस में लड़ाकर झारखंड की सत्ता चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में चार पूर्व मुख्यमंत्री हैं लेकिन डर के वजह से अभी तक किसी को भी भावी मुख्यमंत्री के रूप में पेश कर भाजपा ने चुनाव नहीं लड़ा। महागठबंधन हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में आगे कर चुनाव लड़ रहा है। यदि भाजपा में हिम्मत है तो अपने मुख्यमंत्री के चेहरे को जनता के सामने पेश करे। हकीकत यह है कि भाजपा का झारखंड में राजनीतिक वजूद समाप्त हो चुका है। अपने नेताओं की हार को बचाने की कोशिश में ही भाजपा नेताओं का समय खर्च हो रहा है लेकिन पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी भाजपा झारखंड की जमीन से उखड़ जाएगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झारखंड की जनता हिमंता बिस्वा सरमा को राजनीतिक मोक्ष दिलाएगी:
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के संबंध में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए सोनाल ने कहा चार महीनो से पूरे झारखंड में घूमकर झारखंडियों को लड़ाने की कोशिश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News