Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच का है: तेजस्वी यादव

एक तरफ तलवार बांटने वाले, नफरत फैलाने वाले, संविधान को नहीं मानने वाले है, तो दूसरी तरफ प्यार की बात करने वाले, भाईचारे रखने वाले, कलम बांटने वाले, संविधान व लोकतंत्र को बचाने की बात करने वाले, जमुरियत की बात करने वाले लोग है।

17 Nov 2024

यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच का है: तेजस्वी यादव

दुमका। झामुमो के जामा विधानसभा प्रत्याशी डॉ लुईस मराण्डी के समर्थन में चुनावी सभा में बिहार के पूर्व मंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड चुनाव का नतीजा पूरे मुल्क को प्रभावित करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव दो विचारधाराओ के बीच का है। एक तरफ तलवार बांटने वाले, नफरत फैलाने वाले, संविधान को नहीं मानने वाले है, तो दूसरी तरफ प्यार की बात करने वाले, भाईचारे रखने वाले, कलम बांटने वाले, संविधान व लोकतंत्र को बचाने की बात करने वाले, जमुरियत की बात करने वाले लोग है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी का मतलब बड़का झूठा पार्टी है। केवल झूठ फैलाना है और कोई काम नहीं करना है। हमलोग की महागठबंधन की पार्टी विकास और काम की बात करती है। उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार में 45 रुपये पेट्रोल मिलते थे, गैस सिलेंडर 450 रुपये मिलते थे। अब पेट्रोल 100 रुपये पार हो चुके हैं, गैस सिलेंडर 1200 रुपये हो गए। यूपीए की सरकार में भाजपा वाले को मंहगाई डायन नजर आती थी, अब डायन नहीं, महबूबा और भौजी नजर आ रही है।

इससे पूर्व झामुमो प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने अपने पक्ष में वोट का अपील करते हुए कहा कि जामा विधानसभा क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। खेती अच्छी होती है लेकिन सिंचाई का घोर अभाव है। उन्होंने कहा कि जीत के बाद हर खेत को पानी, हर हाथ को काम, युवाओं को रोजगार की सुविधा देंगे। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ समाज बांटने का काम करती है। अगड़ी-पिछड़ी, दलित-पिछड़ा, हिन्दू-मुस्लिम करते है। साथ ही कहा कि समाज को बांटने वाले से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा वाले बंटोगे तो कटोंगे।

इस मौक पर राज्यसभा सदस्य संजय यादव, राजद जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन, वरुण यादव, सत्तार खान, बाबूल यादव, बुलेश यादव, रामसुंदर पंडित, प्रेम कुमार साह, दिलीप दत्ता, गौतम दर्वे आदि मौजूद थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच का है: तेजस्वी यादव
एक तरफ तलवार बांटने वाले, नफरत फैलाने वाले, संविधान को नहीं मानने वाले है, तो दूसरी तरफ प्यार की बात करने वाले, भाईचारे रखने वाले, कलम बांटने वाले, संविधान व लो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News