Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

यूट्यूबर सौरभ जोशी से लाॅरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी दाे करोड़ की रंगदारी, केस दर्ज

ओलिविया रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी यूट्यूब सौरभ जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसे एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है। इस पत्र में दाे कराेड़ की रंगदारी मांगी गई है। अन्यथा उसके परिजनाें काे जान से मारने की धमकी दी गई है।

18 Nov 2024

यूट्यूबर सौरभ जोशी से लाॅरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी दाे करोड़ की रंगदारी, केस दर्ज

हल्द्वानी। नगर के यूट्यूबर सौरभ जोशी को लाॅरेंस बिश्नोई गैंग ने पत्र भेजकर रंगदारी के नाम पर दो करोड़ रुपये मांगे हैं। पत्र में पांच दिन में पैसा देने और पुलिस के पास जाने पर घर के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस नक सौरभ जोशी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

ओलिविया रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी यूट्यूब सौरभ जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसे एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है। इस पत्र में दाे कराेड़ की रंगदारी मांगी गई है। अन्यथा उसके परिजनाें काे जान से मारने की धमकी दी गई है। सौरभ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह बहुत भयभीत है। उधर पुलिस ने सौरभ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साैरभ काे मिले पत्र में लिखा है, नमस्ते सौरव, जोशी मैं करन बिश्नोई लाॅरेंस बिश्नोई गैंग से हूं। यह पत्र आपको एक महत्वपूर्ण सूचना देने के लिए भेजा जा रहा है। हमारे बॉस लाॅरेंस बिश्नोई ने आपको हमारी गैंग को दो करोड़ रुपये नकद देने का आदेश दिया है। यदि आप नकद राशि नहीं देते है तो आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को मारने का आदेश दिया गया है। पत्र में लिखा है कि हम पांच दिन तक आपके जवाब का इंतजार करेंगे। यदि आपने कोई भी जवाब नही दिया या फिर पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की या इस बात को अपने परिवार के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से साझा किया तो आपके परिवार से एक सदस्य कम हो जाएगा। हम आपके जवाब का इंतजार करेंगे और दुआ करेंगे कि आप सही फैसला लें, क्योकिं एक भी गलत कदम आपके परिवार की जान ले सकता है। यदि आपको हमसे बात करनी हो तो हम आपको हमारा इंस्टाग्राम आईडी दे रहे हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यूट्यूबर सौरभ जोशी से लाॅरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी दाे करोड़
ओलिविया रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी यूट्यूब सौरभ जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसे एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है। इस पत्र में दाे कराेड़ की रंगदारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News