Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महाराष्ट्र के नागरिकों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि धारावी का पुनर्विकास अनुचित है और यह केवल एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

18 Nov 2024

महाराष्ट्र के नागरिकों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी : राहुल गांधी

मुंबई। कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मुंबई में कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार महाराष्ट्र के नागरिकों के हितों को प्राथमिकता देगी। राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव कुछ अरबपतियों और गरीबों के बीच विचारधाराओं की लड़ाई है। उनके नेतृत्व में बनी सरकार हमेशा गरीबों और मूल निवासियों के हक का संरक्षण करेगी।

राहुल गांधी ने मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि धारावी का पुनर्विकास अनुचित है और यह केवल एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। धारावी के पुनर्विकास का काम किसी एक अरबपति को थमा दिया गया है। इसका जोरदार विरोध मध्य मुंबई में 600 एकड़ प्रमुख भूमि पर रहने वाले धारावी वासियों ने किया है। इसलिए महाविकास आघाड़ी सरकार आने पर धारावी के इच्छा के अनुसार धारावी का पुनर्विकास किया जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में आने वाली आठ प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं को महाराष्ट्र से बाहर गुजरात में स्थानांतरित कर दिया गया है। इनमें फॉक्सकॉन और एयरबस जैसी कुल 7 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं हैं, जिससे महाराष्ट्र के लोगों की 5 लाख नौकरियां छीन ली गई। राहुल गांधी ने दोहराया कि उनकी सरकार आने पर जातिगत गणना करवाई जाएगी। महिलाओं का संरक्षण किया जाएगा और राज्य में ढाई लाख रिक्त पद तत्काल भरे जाएंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाराष्ट्र के नागरिकों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी
राहुल गांधी ने मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि धारावी का पुनर्विकास अनुचित है और यह केवल एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News