Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

तेलंगाना सरकार के नोटिस के बाद बाेले दिलजीत दाेसांझ- 'शराब की दुकानें बंद करो, मैं गाना छोड़ दूंगा'

हाल ही में तेलंगाना सरकार ने दाेसांझ काे नोटिस भेजा था। नोटिस में कहा गया है कि 'पटियाला पैग' जैसे शराब को बढ़ावा देने वाले गाने न गाएं। इस नोटिस को लेकर दिलजीत ने दिलचस्प जवाब दिया है।

18 Nov 2024

तेलंगाना सरकार के नोटिस के बाद बाेले दिलजीत दाेसांझ- 'शराब की दुकानें बंद करो, मैं गाना छोड़ दूंगा'

पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने लाइव कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनके कॉन्सर्ट को हर जगह शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। उनके टूर का नाम 'दिल लुमिनाटी' है, जो पूरी दुनिया में लाेगाें काे आकर्षित कर रहा है। हाल ही में तेलंगाना सरकार ने दाेसांझ काे नोटिस भेजा था। नोटिस में कहा गया है कि 'पटियाला पैग' जैसे शराब को बढ़ावा देने वाले गाने न गाएं। इस नोटिस को लेकर दिलजीत ने दिलचस्प जवाब दिया है।

हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने एक कॉन्सर्ट के दौरान मंच से फैन्स से बातचीत की। उन्होंने तेलंगाना सरकार के नोटिस पर बात की। उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। इस पाेस्ट उन्हाेंने लिखा, "एक अच्छी खबर है। आज मुझे कोई नोटिस नहीं मिला। एक और अच्छी खबर है। मैं दारू पर कोई गाना नहीं गाऊंगा। मैंने दर्जनों भक्ति गीत भी गाए हैं। पिछले 10 दिन में मैंने दो धार्मिक गाने रिलीज किए हैं, लेकिन कोई उनके बारे में बात नहीं कर रहा है। हर कोई इस गाने 'पटियाला पैग' की चर्चा कर रहा है। टीवी पर एक एंकर कहते थे कि 'अगर कोई अभिनेता आपसे शराब के बारे में बात करता है तो आप उसे बदनाम करते हैं, लेकिन जो गायक शराब के बारे में गाता है, आप उसे लोकप्रिय बना देते हैं। मैं किसी को फोन करके नहीं पूछ रहा हूं कि आपने शराब पी है या नहीं। मैं तो बस गा रहा हूं। बॉलीवुड में शराब पर हजारों गाने बन चुके हैं और मेरे तो ज्यादा से ज्यादा 2-4 गाने ही होंगे। मैं वह भी नहीं गाऊंगा।'

उन्हाेंने लिखा कि 'अगर सभी राज्य अपने आप को शराब मुक्त राज्य घोषित कर दें तो अगले दिन से दिलजीत दोसांझ शराब पर कभी गाना नहीं गाएंगे। मेरे पास एक और प्रस्ताव है। मैं जिस भी शहर में परफॉर्म करूंगा, वहां एक दिन के लिए ड्राई डे घोषित कर दीजिए, मैं शराब पर आधारित गाने नहीं गाऊंगा।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तेलंगाना सरकार के नोटिस के बाद बाेले दिलजीत दाेसांझ- 'शराब क
हाल ही में तेलंगाना सरकार ने दाेसांझ काे नोटिस भेजा था। नोटिस में कहा गया है कि 'पटियाला पैग' जैसे शराब को बढ़ावा देने वाले गाने न गाएं। इस नोटिस को लेकर दिलजी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News