Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

तृणमूल में बढ़ते अंतर्कलह पर सुकांत का तंज, कल्याण ने अभिषेक समर्थक को घेरा

तृणमूल के लोकसभा चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी अब खुलकर अभिषेक बनर्जी के गुट के नेताओं को चुनौती दे रहे हैं

18 Nov 2024

तृणमूल में बढ़ते अंतर्कलह पर सुकांत का तंज, कल्याण ने अभिषेक समर्थक को घेरा

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के भीतर बढ़ते विवादों पर बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने तीखा तंज कसा है। अभिषेक बनर्जी और तृणांकुर भट्टाचार्य के एक साथ मंच साझा करने की तस्वीरें और तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह बयान आया है।
सुकांत मजूमदार ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “तृणमूल कांग्रेस में कलह अब चरम पर पहुंच गया है। पार्टी की आंतरिक लड़ाई हर दिन सतह पर आ रही है। तृणमूल के लोकसभा चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी अब खुलकर अभिषेक बनर्जी के गुट के नेताओं को चुनौती दे रहे हैं। संसद से लेकर स्थानीय मंचों तक, विद्रोही तृणमूल सांसद अब पूरी सक्रियता से आलोचना कर रहे हैं। यह ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए मनोरंजक स्थिति बन गई है।”
कल्याण बनर्जी ने हाल ही में एक मंच पर अभिषेक बनर्जी के करीबी नेता तृणांकुर भट्टाचार्य पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा था कि पार्टी में अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। दूसरी ओर, अभिषेक गुट और कल्याण गुट के बीच बढ़ते इस टकराव ने तृणमूल की आंतरिक राजनीति को गरमा दिया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने इन घटनाओं को लेकर ममता बनर्जी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की संगठनात्मक शिथिलता और बढ़ते कलह को लेकर इसे पार्टी के अंत की शुरुआत बताया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल में बढ़ते अंतर्कलह पर सुकांत का तंज
तृणमूल के लोकसभा चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी अब खुलकर अभिषेक बनर्जी के गुट के नेताओं को चुनौती दे रहे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News