Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

इसरो के सैटेलाइट जीसैट-एन2 का सफल प्रक्षेपण, जितेंद्र सिंह ने टीम को दी बधाई

जितेन्द्र सिंह ने आज जीसैट-एन2 प्रक्षेपण का वीडियो जारी करते हुए जीसैट एन 2 के सफल प्रक्षेपण के लिए टीम इसरो और स्पेस एक्स को बधाई दी।

19 Nov 2024

इसरो के सैटेलाइट जीसैट-एन2 का सफल प्रक्षेपण, जितेंद्र सिंह ने टीम को दी बधाई

नई दिल्ली। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के सैटेलाइट जीसैट-एन2 को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा दिया। स्पेसएक्स के रॉकेट फाल्कन 9 ने फ्लोरिडा के कानावेरल स्पेस स्टेशन से भारतीय सैटेलाइट को लॉन्च किया। इसरो की इस उपलब्धि पर केंद्रीयमंत्री जितेंद्र सिंह ने पूरी टीम को बधाई दी।

जितेन्द्र सिंह ने आज जीसैट-एन2 प्रक्षेपण का वीडियो जारी करते हुए जीसैट एन 2 के सफल प्रक्षेपण के लिए टीम इसरो और स्पेस एक्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इसरो और स्पेस एक्स के बीच सहयोग का उद्देश्य 14 साल के मिशन जीवनकाल के साथ, दूरदराज के क्षेत्रों के साथ-साथ इन-फ़्लाइट कनेक्टिविटी सहित इंटरनेट सेवाओं को बढ़ाना है।

यह होगा लाभ

जीसैट-एन2 सैटेलाइट से देश में ब्रॉडबैंड सेवाएं और बेहतर होंगी। इसके साथ इन-फ्लााइट कनेक्टिविटी सहित इंटरनेट सेवाएं बेहतर होगी। यह पहली बार है कि इसरो ने अपने सैटेलाइट को अंतरिक्ष में लॉन्च करने के लिए स्पेसएक्स की सुविधाएं लीं। उल्लेखनीय है कि इसरो ने 4700 किलोग्राम वजन वाले जीसैट-एन2 का निर्माण किया है। इसका मिशन जीवन 14 वर्ष है। यह विशुद्ध रूप से व्यावसायिक प्रक्षेपण है। इसका संचालन एनएसआईएल कर रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इसरो के सैटेलाइट जीसैट-एन2 का सफल प्रक्षेपण, जितेंद्र सिंह न
जितेन्द्र सिंह ने आज जीसैट-एन2 प्रक्षेपण का वीडियो जारी करते हुए जीसैट एन 2 के सफल प्रक्षेपण के लिए टीम इसरो और स्पेस एक्स को बधाई दी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News