Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ने पश्चिम बंगाल सरकार के साथ 13 हाइब्रिड फेरी बनाने के लिए समझौता किया

जीआरएसई के एक अधिकारी ने बताया कि इन फेरी के निर्माण में एल्युमिनियम और फाइबर-प्रबलित पॉलिमर का उपयोग किया जाएगा

19 Nov 2024

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ने पश्चिम बंगाल सरकार के साथ 13 हाइब्रिड फेरी बनाने के लिए समझौता किया

कोलकाता। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) ने पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन विभाग के साथ 13 हाइब्रिड फेरी निर्माण के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। ये फेरी गंगा की सहायक नदी हुगली पर चलेंगी, जिन्हें पश्चिम बंगाल परिवहन अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीटीआईडीसीएल) संचालित करेगा।
जीआरएसई के एक अधिकारी ने बताया कि इन फेरी के निर्माण में एल्युमिनियम और फाइबर-प्रबलित पॉलिमर का उपयोग किया जाएगा। इन हाइब्रिड फेरी में बैटरी और डीजल जनरेटर द्वारा संचालित हाइब्रिड इलेक्ट्रिक प्रणोदन प्रणाली का उपयोग किया जाएगा।
फेरी निर्माण परियोजना की लागत के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि पहले छह फेरी का निर्माण लगभग 126 करोड़ रुपये की लागत से होगा, जबकि शेष सात फेरी के निर्माण पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
पश्चिम बंगाल सरकार ने पहले ही जीआरएसई को आधुनिक शून्य-उत्सर्जन फेरी का प्रोटोटाइप डिजाइन करने का कार्य सौंपा था। यह प्रोटोटाइप जनवरी में सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया और मार्च में तकनीकी रूप से स्वीकार कर लिया गया।
यह परियोजना न केवल राज्य के परिवहन अवसंरचना को मजबूत करेगी, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों को अपनाने में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल सरकार के साथ 13 हाइब्रिड फेरी बनाने के लिए समझौता किया
जीआरएसई के एक अधिकारी ने बताया कि इन फेरी के निर्माण में एल्युमिनियम और फाइबर-प्रबलित पॉलिमर का उपयोग किया जाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News