Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मॉक पोल के बाद रामगढ़ में शुरू हुआ मतदान

मॉक पोल के बाद रामगढ़ में शुरू हुआ मतदान, डीसी एसपी पहुंचे कंट्रोल रूम
 

20 Nov 2024

मॉक पोल के बाद रामगढ़ में शुरू हुआ मतदान

रामगढ़ विधानसभा के 406 बूथ पर मॉक पोल के बाद बुधवार की को मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार ने सबसे पहले कंट्रोल रूम का जायजा लिया। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों से हो रही वेब कास्टिंग का भी उन्होंने निरीक्षण किया। डीसी ने अपील की है कि सभी लोग अपने घर से निकले और मताधिकार का प्रयोग करें। रामगढ़ जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। रामगढ़ शहर से लेकर गांव तक के बूथ पर मतदाताओं की कतार लग चुकी है। लोग वोट देने के बाद अपनी सेल्फी भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

रामगढ़ विधानसभा की 406 बूथ पर सुबह 5:00 बजे ही मॉक पोल कर दिया गया था। इस दौरान सभी प्रत्याशियों के एजेंट भी वहां मौजूद थे। किसी बूथ पर ईवीएम की खराबी और बदले जाने की सूचना नहीं मिली है। डीसी ने बताया कि समय पर मतदान शुरू हो गया था। बूथ के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। मतदाता वोट देने के बाद अपनी सेल्फी ले सकते हैं। कई मतदान केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, ताकि मतदाताओं को वहां आकर्षित किया जा सके। कई मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं, जहां मतदाताओं के लिए बेहतर इंतजाम है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मॉक पोल के बाद रामगढ़ में शुरू हुआ मतदान
मॉक पोल के बाद रामगढ़ में शुरू हुआ मतदान, डीसी एसपी पहुंचे कंट्रोल रूम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News