Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में पुलिस ने 40 आरोपित को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

बारुईपुर पुलिस ने छह अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। बैकुंठपुर में एक आरोपित रज्जाक अली मंडल को गिरफ्तार कर उसके पास से एक लोडेड पाइप गन बरामद की गई। इसी तरह बकुलतला, कुलतली, नरेंद्रपुर, जीवनतला और बसंती थाना क्षेत्रों से कुल नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

20 Nov 2024

पश्चिम बंगाल में पुलिस ने 40 आरोपित को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न पुलिस जिलों में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। एक बयान में बताया गया है कि मंगलवार को छापेमारी के दौरान कई जगहों से पाइप गन, गोला-बारूद और अन्य घातक हथियार बरामद किए गए।

बारुईपुर पुलिस ने छह अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। बैकुंठपुर में एक आरोपित रज्जाक अली मंडल को गिरफ्तार कर उसके पास से एक लोडेड पाइप गन बरामद की गई। इसी तरह बकुलतला, कुलतली, नरेंद्रपुर, जीवनतला और बसंती थाना क्षेत्रों से कुल नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से जीवनतला और बासंती में पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया।

डायमंड हार्बर में चार स्थानों पर छापेमारी की गई। रवींद्रनगर, महेशतला, कालितला आशुती और बिष्णुपुर थाना क्षेत्रों से कुल आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। बिष्णुपुर में डकैती की साजिश रचते हुए तीन आरोपितों को हथियारों सहित पकड़ा गया।

बसीरहाट पुलिस ने बाडुरिया और हरुआ थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। बाडुरिया में तीन अपराधियों को डकैती की योजना बनाते हुए हथियारों और घातक हथियारों के साथ पकड़ा गया।

पश्चिम बंगाल सीआईडी ने पुष्टि की है कि राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में पाइप गन, गोलियां और अन्य अवैध हथियार बरामद हुए हैं।

पुलिस का कहना है कि यह अभियान अपराध को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया गया। यह छापेमारी अभियान राज्य में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में पुलिस ने 40 आरोपित को किया गिरफ्तार, बड़ी म
बारुईपुर पुलिस ने छह अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। बैकुंठपुर में एक आरोपित रज्जाक अली मंडल को गिरफ्तार कर उसके पास से एक लोडेड पाइप गन बरामद की गई। इसी तरह बक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News