Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सबके सहयोग से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न : के रवि कुमार

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में बुधवार को पांच केस दर्ज किये गये हैं और एक पर केस दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।

20 Nov 2024

सबके सहयोग से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न :  के रवि कुमार

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि सबके सहयोग से दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। शाम पांच बजे तक लगभग 67.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। वोटर टर्नआउट की रिपोर्ट रात 11 बजे तक संभावित है, जबकि एंड ऑफ पोल की मुकम्मल रिपोर्ट गुरुवार दोपहर तक आएगी। इवीएम मशीन गुरुवार दोपहर बाद तक स्क्रूटनी के बाद स्ट्रांग रूम में सील कर दी जाएंगीं।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में बुधवार को पांच केस दर्ज किये गये हैं और एक पर केस दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।

श्री कुमार बुधवार को धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने बताया कि मतदान की समाप्ति के बाद मतदानकर्मी इवीएम मशीन के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी में अपने-अपने गंतव्य पर लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव में 891 बूथ नक्सलियों को लेकर संवेदनशील थे। वहीं 6828 बूथ क्रिटिकल कैटेगरी में थे। इसे लेकर 585 कंपनी अर्द्धसैनिक बल की तैनाती की गयी थी। उसके साथ 60 कंपनी राज्य सश्स्त्र बल की भी थी। इसके अलावा होमगार्ड और राज्य पुलिस के 26 हजार अतिरिक्त जवानों को लगाया गया था। नक्सलियों से जुड़े इलाके में कोबरा और झारखंड जगुआर के जवान लगातार सक्रिय थे।

उन्होंने बताया कि मतदान को लेकर बंगाल और बिहार से जुड़ी सीमा को सील कर दिया गया था। वहां 114 नाका बनाये गये थे। बिहार और बंगाल ने भी सहयोग करते हुए अपने सीमा क्षेत्र में 124 नाका बनाये थे। इस दौरान 115 अवैध आग्येनास्त्र और 1800 कारतूस जब्त किये गये हैं। उसके साथ 34 हजार लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की गयी है। पूरे चुनाव के दौरान सिर्फ राज्य पुलिस ने 163 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की है।

वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 207.36 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की जा चुकी है।

---------------

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सबके सहयोग से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न : के रवि कुमार
उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में बुधवार को पांच केस दर्ज किये गये हैं और एक पर केस दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News