Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झारखंड के हजारीबाग जिले में कोलकाता से पटना जा रही बस पलटी, सात यात्रियों की मौत, 25 से अधिक घायल

सूत्रों के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान निर्माता कंपनी ने सड़क काटकर छोड़ दिया है। इस कारण बस अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई।

21 Nov 2024

झारखंड के हजारीबाग जिले में कोलकाता से पटना जा रही बस पलटी, सात यात्रियों की मौत, 25 से अधिक घायल

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर में आज सुबह कोलकाता से पटना जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक के घायल होने की सूचना है। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि की है।

सूत्रों के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान निर्माता कंपनी ने सड़क काटकर छोड़ दिया है। इस कारण बस अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और गोरहर थाना की पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। मृतकों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की बताई जा रही है।

बताया गया है कि विशाल कंपनी की यह बस (डब्ल्यूबी 76ए1548) कोलकाता से पटना जा रही थी। मंजिल पर पहुंचने से पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी अजित कुमार विमल, गोरहर थाना प्रभारी, बरकट्ठा थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। इसके बाद राहत और बचाव कार्य तेज किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार करवाया जा रहा है।

इस हादसे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दुख जताया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि घायल सभी लोगों को जल्द—जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें एवं दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झारखंड के हजारीबाग जिले में कोलकाता से पटना जा रही बस पलटी
सूत्रों के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान निर्माता कंपनी ने सड़क काटकर छोड़ दिया है। इस कारण बस अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News