Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी

उन्होंने लिखा, ''एक अभूतपूर्व उपलब्धि! हमारी हॉकी टीम को महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी सफलता कई आगामी एथलीटों को प्रेरित करेगी''

21 Nov 2024

प्रधानमंत्री मोदी ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक्स हैंडल पर पोस्ट कर खुशी जताते हुए देश की टीम को बधाई दी।

उन्होंने लिखा, ''एक अभूतपूर्व उपलब्धि! हमारी हॉकी टीम को महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी सफलता कई आगामी एथलीटों को प्रेरित करेगी''

उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को दमखम दिखाते हुए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में चीन को 1-0 से हराकर भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अपना अजेय रिकॉर्ड कायम रखा। राजगीर के मैदान पर खेला गया यह मैच भारतीय टीम के लिए ऐतिहासिक बन गया।

फाइनल मैच में पहला और निर्णायक गोल दीपिका ने तीसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से किया। दीपिका का यह टूर्नामेंट में 11वां गोल रहा, जिससे टीम इंडिया को बढ़त मिली। इसके बाद भारतीय डिफेंस लाइन ने जबरदस्त खेल दिखाया और चीन को बराबरी का मौका नहीं दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


PM Modi congratulates Indian Hockey Team on winning the Wome
उन्होंने लिखा, ''एक अभूतपूर्व उपलब्धि! हमारी हॉकी टीम को महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण रूप से अच्छा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News