Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उप्र के अलीगढ़ में सड़क हादसा, पांच की मौत

पुलिस के मुताबिक, प्रतापगढ़ के कृष्णा ट्रैवेल्स की डबल डेकर बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी। बस टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस—वे पर ट्रक बस से टकरा गई।

21 Nov 2024

उप्र के अलीगढ़ में सड़क हादसा, पांच की मौत

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जनपद के टप्पल थाना क्षेत्र में बुधवार देररात यमुना एक्सप्रेस—वे पर ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मृत्यु हो गई और 15 लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए।

पुलिस के मुताबिक, प्रतापगढ़ के कृष्णा ट्रैवेल्स की डबल डेकर बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी। बस टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस—वे पर ट्रक बस से टकरा गई। हादसे में जान गंवाने वालों में एक महिला, तीन पुरूष एक बच्चा शामिल है। इनमें जिसकी पहचान पारूल (25), उसका पांच माह का बेटा आरोह, प्रतापगढ़ के हसमुख सरोज और दो अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उप्र के अलीगढ़ में सड़क हादसा, पांच की मौत
पुलिस के मुताबिक, प्रतापगढ़ के कृष्णा ट्रैवेल्स की डबल डेकर बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी। बस टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस—वे पर ट्रक बस से टकरा गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News