Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने राहुल, खड़गे व सुप्रिया को भेजा मानहानि का नोटिस

शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर 19 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया ने उन पर मतदाताओं को 5 करोड़ रुपये बांटते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने का आरोप लगाया।

22 Nov 2024

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने राहुल, खड़गे व सुप्रिया को भेजा मानहानि का नोटिस

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर रुपये बांटने के आरोपों में घिरे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सुप्रिया श्रीनेत को नोटिस भेजा है। तावड़े ने कांग्रेस नेताओं से माफी मांगने को कहा है।

शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर 19 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया ने उन पर मतदाताओं को 5 करोड़ रुपये बांटते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने का आरोप लगाया। इस पर नाटकीय बयान दिए गए। कांग्रेस पार्टी सिर्फ भाजपा को बदनाम करना चाहती थी। इन आरोपों से वे गंभीर रूप से आहत हुए हैं। यह मामला पूरी तरह से कांग्रेस की निम्नस्तरीय राजनीति का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि " मैं एक सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार से आता हूं। पिछले 40 वर्षों से राजनीति में हूं लेकिन कभी ऐसा कुछ नहीं किया। कांग्रेस के नेता मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने जानबूझकर मीडिया और लोगों के सामने यह झूठ बोला इसलिए मैंने उन्हें कोर्ट नोटिस जारी किया है कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या कार्रवाई का सामना करें।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने राहुल, खड़गे व सुप्रिया को भेज
शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर 19 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News