Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उप्र के हरदोई में बस ने कार को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत, चार घायल

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के खेरवा गांव निवासी नरेश चंद्र ने पुलिस को हादसे की सूचना दी कि उनके रिश्तेदार कार से कानपुर के थाना चौबेपुर के गांव गबड़हा में स्थित संतोष पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

25 Nov 2024

उप्र के हरदोई में बस ने कार को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत, चार घायल

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदाेई जिले के मल्लावां कस्बा में गौरी चौराहा के पास तेज रफ्तार निजी बस ने रविवार देररात एक कार को टक्कर मार दी। कार सवार पांच बारातियों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने शाेक संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियाें काे राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए।

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के खेरवा गांव निवासी नरेश चंद्र ने पुलिस को हादसे की सूचना दी कि उनके रिश्तेदार कार से कानपुर के थाना चौबेपुर के गांव गबड़हा में स्थित संतोष पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात समारोह से वापस घर लौटते समय मल्लावां के गौरी चौराहा के पास रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तेज रफ्तार बस ने कार में सामने से टक्कर मार दी। इससे कार में सवार माधौगंज थाना क्षेत्र के सेउदही गांव निवासी सीमा देवी, प्रतिभा, प्रतिभा देवी, माधौगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला गौरी नगर कुरसठ निवासी रामलली और शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार मल्लावां कोतवाली के बांसा गांव निवासी विमला, माधौगंज थाना क्षेत्र के सेउढ़ई के बच्चे केशव, शौर्य और अजिग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मल्लावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से सोमवार की सुबह लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मल्लावां कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उप्र के हरदोई में बस ने कार को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के खेरवा गांव निवासी नरेश चंद्र ने पुलिस को हादसे की सूचना दी कि उनके रिश्तेदार कार से कानपुर के थाना चौबेपुर के गांव गबड़हा में स्थित





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News