Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में सोफी एक्लेस्टोन और नैट साइवर-ब्रंट को मिली बढ़त

हीथर नाइट की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम ने हाल ही में ईस्ट लंदन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच जीता है। उनके कई स्टार खिलाड़ियों ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसका उन्हें रैकिंग में फायदा मिला है।

26 Nov 2024

आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में सोफी एक्लेस्टोन और नैट साइवर-ब्रंट को मिली बढ़त

नई दिल्ली। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार गेंदबाद सोफी एक्लेस्टोन और ऑलराउंडर नैट साइवर-ब्रंट ने मंगलवार को जारी आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में बढ़त हासिल की है।

हीथर नाइट की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम ने हाल ही में ईस्ट लंदन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच जीता है। उनके कई स्टार खिलाड़ियों ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसका उन्हें रैकिंग में फायदा मिला है।

इंग्लैंड की स्पिनर एक्लेस्टोन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 18 रन देकर एक विकेट लिया। अपने इस प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर उन्होंने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है जबकि उनकी टीम की साथी चार्ली डीन उसी मैच में दो विकेट लेने के बाद चार स्थान के फायदे से 15वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

ऑलराउंडर नैट साइवर-ब्रंट ने बल्ले से शानदार 59 रन का योगदान दिया और अपने प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। इससे 32 वर्षीय खिलाड़ी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो स्थान के फायदे से 14वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेथ मूनी और ताहलिया मैक्ग्रा अभी भी टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी नादिन डी क्लार्क टी20 गेंदबाजों की सूची में चार पायदान ऊपर चढ़कर 37वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में सोफी एक्लेस्टोन और नैट साइवर-ब
हीथर नाइट की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम ने हाल ही में ईस्ट लंदन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच जीता है। उनके कई स्टार खिलाड़ियो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News