Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

संभल हिंसा में संलिप्त लोगों के चौराहों पर लगेंगे पोस्टर

संभल में 24 नवंबर काे मस्जिद का सर्वे करने गई टीम पर एक समुदाय विशेष से जुड़े उपद्रवियों की भीड़ एकत्र हो गयी थी। सर्वे करने वाली टीम, अधिवक्ता और पुलिस बल पर पत्थरबाजी शुरू कर दी थी।

27 Nov 2024

संभल हिंसा में संलिप्त लोगों के चौराहों पर लगेंगे पोस्टर

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई हिंसा के बाद कड़ा रुख अपनाया है। हिंसा में शामिल पत्थरबाजों और अन्य आरोपितों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। सरकार ने ऐलान किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर पत्थरबाजों और हिंसा में शामिल आरोपितों के पोस्टर लगाए जाएंगे ताकि उनकी पहचान जनता के बीच उजागर हो और उन्हें पकड़ने में मदद मिले।

संभल में 24 नवंबर काे मस्जिद का सर्वे करने गई टीम पर एक समुदाय विशेष से जुड़े उपद्रवियों की भीड़ एकत्र हो गयी थी। सर्वे करने वाली टीम, अधिवक्ता और पुलिस बल पर पत्थरबाजी शुरू कर दी थी। पत्थरबाजों ने इतना तांडव किया कि पुलिस को आंसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े। इस घटनाक्रम में चार लोगों की मौत हो गयी। हालांकि पुलिस प्रशासन स्पष्ट कर चुका है कि किसी की भी मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई है। अब योगी सरकार ऐसे सभी चिह्नित लोगों के चौराहों पर पोस्टर लगाकर उनके चेहरे को सार्वजनिक करने जा रही है।

सरकार इन उपद्रवियों पर इनाम भी घोषित कर सकती है। इनके उपद्रव से हुई क्षति की भरपाई आराेपिताें से वसूल की जाएगी। आदित्यनाथ सरकार पहले ही उपद्रवियाें और अपराधियाें के खिलाफ नुकसान की वसूली और पाेस्टर लगाने का अध्यादेश जारी कर चुकी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


संभल हिंसा में संलिप्त लोगों के चौराहों पर लगेंगे पोस्टर
संभल में 24 नवंबर काे मस्जिद का सर्वे करने गई टीम पर एक समुदाय विशेष से जुड़े उपद्रवियों की भीड़ एकत्र हो गयी थी। सर्वे करने वाली टीम, अधिवक्ता और पुलिस बल पर प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News