पुलिस का प्राथमिक अनुमान हैं कि रोग ग्रस्त होने के कारण ही उसने आत्महत्या की हैं
कोलकाता। बालीगंज सर्कुलर रोड इलाके में युवक का खून से सना शव मिलने से मचा हड़कंप। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह बालीगंज रोड पर बने एक आवास के आस पा रहने वालों ने जोर से किसी के गिरने की आवाज़ सुनी। आस पास के लोग जब घरो से बाहर निकल कर आये तो देखा आवास के आगे एक युवक खून से सना पड़ा था उसके काफी खून भी बह रहा था। आनन फानन में युवक को नजदीकी अस्पताल पहुचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान भविष्य जगदीश बलानी (23) के रूप में हुई हैं।
पुलिस ने बताया कि बालीगंज सर्कुलर रोड स्थित बसेरा अपार्टमेंट का रहने वाला भविष्य कॉलेज छात्र हैं और अच्छा गायक भी। पुलिस ने अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं। अंदेशा यही है कि युवक आवास की छत से नीचे गिरा है। अब ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसको किसी ने धक्का दिया है या युवक खुद कूदा है या फिर गिरा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया हैं जिसमें उसने लिखा हैं कि मेरे मौत के लिये कोई जिम्मेदार नहीं हैं साथ ही उसके जेब से एंजाइटी की दवाईयां भी बरामद की गयी हैं जिसके कारण पुलिस का प्राथमिक अनुमान हैं कि रोग ग्रस्त होने के कारण ही उसने आत्महत्या की हैं।