Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

बेलगाम कार पलटी, कई घायल

पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया है

27 Nov 2024

बेलगाम कार पलटी, कई घायल

कोलकाता। रेड रोड पर एक निजी कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। उस कार में चालक और दो महिला सवार थे। कार से दो महिलाओं को किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले पलटी हुई कार को सीधा किया और फिर सड़क के एक तरफ किया। कुछ देर के लिए सड़क यातायात बाधित हो गया। वाहन हटने के बाद यातायात सामान्य हो गया। 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये थे। घटनास्थल पर देखा गया कि कार बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार एसएसकेएम अस्पताल की ओर से धर्मतला की ओर जा रही थी। बहुत तेज गति से वह केपी ओवल के पास डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद एक लाइट पोस्ट को धक्का मारकर पलट गयी। रास्ते में कुछ लोग कार से तीनों लोगों को निकालने में कामयाब रहे। तब तक कोलकाता पुलिस और यातायात पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गये। किसी तरह सभी को बचाकर अस्पताल भेजा गया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। कार में जेसोर रोड, तुलसी धाम की रहने वाली 43 वर्षीय संचिता बागडिय़ा और 70 वर्षीय सरला बागडिय़ा थी जिन्हें एसएसकेएम में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया है।
बाईपास पर एक साथ टकराए कई वाहन,पाँच घायल
ईएम बाईपास पर कुहासे के कारण एक गंभीर हादसा हुआ। गाडिय़ों में लगातार टक्करें हुईं, लेकिन किसी की जान नहीं गई। इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि सुबह के समय दृश्यता बहुत कम थी, जिससे यह घटना घटी। एक गाड़ी सीधे गार्डरेल से टकराकर रुक गई, जबकि पीछे आ रही दो गाडिय़ाँ और एक मोटरसाइकिल के चालक नियंत्रण खो बैठें और टक्कर मार दी। शीतलहर के इस मौसम में रोज़ाना की तरह इस साल भी सुबह के समय सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। कुहासे के कारण गाडिय़ों और मोटरसाइकिल चालकों को सड़क पर चलने में दिक्कत हो रही है, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। पुलिस विभाग के लिए भी यह चिंता का विषय बन गया है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बेलगाम कार पलटी, कई घायल
पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News