Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

कोलकाता में पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितयों मौत, पत्नी और बेटे पर मारपीट का आरोप

शुक्रवार को जारी पुलिस के बयान के अनुसार, मृतक पुलिसकर्मी का नाम शंकर चटर्जी है। वह अलीपुर थाने में कार्यरत थे और पिछले कुछ समय से स्नायु रोग से पीड़ित थे। उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत हो रही थी, जिसके कारण वह लंबे समय से छुट्टी पर थे। उनका इलाज बांगुर अस्पताल में चल रहा था।

29 Nov 2024

कोलकाता में पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितयों मौत, पत्नी और बेटे पर मारपीट का आरोप

कोलकाता। कोलकाता के रीजेंट पार्क थाना क्षेत्र के न्यू अलीपुर इलाके में एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। गुरुवार रात को उनका शव उनके घर से बरामद किया गया। पड़ोसियों का आरोप है कि मृतक की पत्नी और बेटा अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे, जिससे उनकी मौत हुई है।

शुक्रवार को जारी पुलिस के बयान के अनुसार, मृतक पुलिसकर्मी का नाम शंकर चटर्जी है। वह अलीपुर थाने में कार्यरत थे और पिछले कुछ समय से स्नायु रोग से पीड़ित थे। उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत हो रही थी, जिसके कारण वह लंबे समय से छुट्टी पर थे। उनका इलाज बांगुर अस्पताल में चल रहा था।

गुरुवार शाम को शंकर का शव उनके घर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद शुक्रवार इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने शंकर की पत्नी और बेटे की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस ने इस मामले में असामान्य मृत्यु का केस दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा और जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितयों मौत, पत्नी और
शुक्रवार को जारी पुलिस के बयान के अनुसार, मृतक पुलिसकर्मी का नाम शंकर चटर्जी है। वह अलीपुर थाने में कार्यरत थे और पिछले कुछ समय से स्नायु रोग से पीड़ित थे। उन्ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News