Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सीबीआई ने पेश की संदीप घोष के खिलाफ पहली चार्जशीट

केंद्रीय जांच एजेंसी ने संभावना जतायी है कि उन उपकरणों में मौजूद दस्तावेजों से अहम जानकारियां मिल सकती हैं

29 Nov 2024

सीबीआई ने पेश की संदीप घोष के खिलाफ पहली चार्जशीट

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में वित्तीय अनियमितता के मामले की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अदालत में अपनी पहली चार्जशीट दाखिल की है। 
शुक्रवार केंद्रीय जांच एजेंसी ने अलीपुर कोर्ट स्थित स्पेशल सीबीआई अदालत में आरजी कर मेडिकल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत पांच लोगों के खिलाफ चार्जशीट पेश किया। अन्य आरोपियों में आशीष पांडेय,मेडिकल सामानों का आपूर्तिकर्ता विप्लव सिंह, सुमन हाजरा और घोष के पूर्व सुरक्षा कर्मी अफसर अली खान भी शामिल हैं। उनके खिलाफ साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाये गये हैं। 
चार्जशीट सीबीआई की जांच के करीब 87 दिनों के बाद पेश किया गया है। करीब 125 पन्नों की चार्जशीट के साथ लगभग 1500 पेज के दस्तावेज भी अदालत को सौंपे गये हैं। 110 लोगों को गवाह के तौर पर भी दिखाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मामले की मुख्य आरोपी माने जाने वाला घोष किस तरह अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अवैध तरीके से अपने सहयोगियों को टेंडर दिलवाने में मदद करता था, इसका जिक्र चार्जशीट में किया गया है। यह भी बताया गया है कि आरोपियों ने अपनी संपत्ति कैसे बढ़ायी। सीबीआई ने अदालत में यह भी बताया कि मामले की जांच में अस्पताल व आरोपियों के लैपटॉप, हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड सहित कम से कम 18 डिजिटल उपकरणों की 'क्लोनÓ की गयी है। इनकी जांच जारी है। 
केंद्रीय जांच एजेंसी ने संभावना जतायी है कि उन उपकरणों में मौजूद दस्तावेजों से अहम जानकारियां मिल सकती हैं। आरोप है कि अस्पताल में तीन साल से अधिक समय से वित्तीय भ्रष्टाचार चल रहा है। आरजी द्वारा मेडिकल उपकरण खरीदने के नाम पर कई बार टेंडर में धांधली की गयी। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीबीआई ने पेश की संदीप घोष के खिलाफ पहली चार्जशीट
केंद्रीय जांच एजेंसी ने संभावना जतायी है कि उन उपकरणों में मौजूद दस्तावेजों से अहम जानकारियां मिल सकती हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News