Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

केन विलियमसन 9000 टेस्ट रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बने

उन्होंने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। ​​चोट से वापसी करने के बाद केन विलियमसन ने क्राइस्टचर्च टेस्ट में दमदार प्रदर्शन किया।

30 Nov 2024

केन विलियमसन 9000 टेस्ट रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बने

क्राइस्टचर्च। स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने शनिवार को रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह 9,000 टेस्ट रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

उन्होंने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। ​​चोट से वापसी करने के बाद केन विलियमसन ने क्राइस्टचर्च टेस्ट में दमदार प्रदर्शन किया।

34 वर्षीय खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में 86 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली। 36वें ओवर में क्रिस वोक्स द्वारा उन्हें आउट करने के बाद उनकी पारी का अंत हुआ। इससे पहले पहली पारी में कीवी बल्लेबाज ने 47.21 की स्ट्राइक रेट से 197 गेंदों पर 93 रन बनाए थे।

टेस्ट मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। विलियमसन के 93 और फिलिप्स 58 रनों की जुझारू पारी की बदौलत कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 348 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए ब्राइडन कार्स और शोएब बशीर ने 4-4 विकेट लिए।

जवाब में इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक की 197 गेंदों में 171 रनों की शानदार पारी और बेन स्टोक्स के 80 रनों की बदौलत अपनी पहली पारी में 499 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए नाथन स्मिथ ने 3 और मैट हेनरीने 4 विकेट लिए।

दूसरी पारी में केन विलियमसन (61) और डेरिल मिशेल (31) की मदद से, न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर 156 रनों पर अपने 6 विकेट खो दिये हैं। डेरिल मिशेल (31*) और नाथन स्मिथ (1*) नाबाद हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


केन विलियमसन 9000 टेस्ट रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिल
उन्होंने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। ​​चोट से वापसी करने के बाद केन विलियमसन ने क्राइस्टचर्च टेस्ट में दमदार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News