Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उपचुनाव में करारी हार के बाद बौखलाए हुए हैं अखिलेश यादव : केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि राजनीतिक आधार खोने के बाद अब सपा ने प्रदेश में अशांति फैलाने और अराजकता पैदा करने की साजिशें शुरू कर दी हैं। संभल में हुआ दंगा सपा की इसी साजिश का हिस्सा है, जिसके असली सूत्रधार और ‘फर्जी पीडीए’ के संचालक स्वयं अखिलेश यादव हैं।

01 Dec 2024

उपचुनाव में करारी हार के बाद बौखलाए हुए हैं अखिलेश यादव : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनके समर्थक उपचुनाव में करारी हार के बाद पूरी तरह से निराश और बौखलाए हुए हैं। जनता ने उनके सत्ता के सपने तोड़ दिए और ‘सत्ताइस का सत्ताधीश’ बनने का उनका दावा पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

उप मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि राजनीतिक आधार खोने के बाद अब सपा ने प्रदेश में अशांति फैलाने और अराजकता पैदा करने की साजिशें शुरू कर दी हैं। संभल में हुआ दंगा सपा की इसी साजिश का हिस्सा है, जिसके असली सूत्रधार और ‘फर्जी पीडीए’ के संचालक स्वयं अखिलेश यादव हैं। अपनी चुनावी विफलता छुपाने के लिए इस तरह के प्रयास कर प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने और प्रगति को बाधित करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन सपाई गुंडों और दंगाई तत्वों को यह समझ लेना चाहिए कि उनकी चालें अब सफल नहीं होंगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त क़ानूनी कार्रवाई होगी। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को विकास, सुरक्षा और समृद्धि की ओर अग्रसर कर रही है। अराजकता फैलाने वालों के लिए यहां कोई स्थान नहीं है। “सपा होगी सफा, और प्रदेश प्रगति के मार्ग पर निर्बाध रूप से आगे बढ़ेगा।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उपचुनाव में करारी हार के बाद बौखलाए हुए हैं अखिलेश यादव : के
उप मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि राजनीतिक आधार खोने के बाद अब सपा ने प्रदेश में अशांति फैलाने और अराजकता पैदा करने की साजिशें शुरू कर दी हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News