Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुरादाबाद : सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत

सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और सभी को अस्पताल पहुंचाया।

01 Dec 2024

मुरादाबाद :  सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत

मुरादाबाद। थाना पाकबड़ा क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग ब्रजघाट गढ़ गंगा से अमावस्या का स्नान करके ऑटो से लौट रहे थे। ऑटो तेज गति से चल रहे ट्रक के अचानक पावर ब्रेक लगाने से उसमें जा घुसा, जिसकी वजह से हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और सभी को अस्पताल पहुंचाया।

मझोला थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर गली लाइनपार निवासी ऑटो चालक शीशपाल (50) उनकी पत्नी ओमवती (48), मीरपुर मझोला निवासी बबलू उर्फ रामगोपाल (45), उनकी पत्नी लक्ष्मी (42 ) और दोस्त दिलीप कुमार (47) सभी लोग शनिवार रात्रि मुरादाबाद से ऑटो रिक्शा से ब्रजघाट गढ़ गंगा अमावस्या स्नान के लिए गए थे। रविवार तड़के सभी ने गंगा में स्नान किया और सुबह आठ बजे के लिए ऑटो रिक्शा से वापस चल दिए। जैसे ही ऑटो थाना पाकबड़ा क्षेत्र में विल्सोनिया स्कॉलर्स होम के सामने पहुंचा तो उनके आगे चल रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक पावर ब्रेक लगा दिए, जिसके बाद ऑटो सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जाकर टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक शीशपाल, उनकी पत्नी ओमवती और उनके दोस्त दिलीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बबलू और उनकी पत्नी लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ऑटो में फंसे घायलों और मृतकों को बाहर निकाला।

क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सक उनकी हालत गंभीर बता रहे हैं। वहीं, शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुरादाबाद : सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत
सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और सभी को अस्पताल पहुंचाया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News