Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रामलीला मैदान की महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा-देश की एकता को तोड़ने में लगे हैं नरेन्द्र मोदी

कांग्रेस नेता उदित राज के नेतृत्व में आयोजित ईवीएम हटाओ महारैली में खरगे ने कहा कि हमारी लड़ाई उनकी फैलाई गई नफरत के खिलाफ है, जिसके लिए राजनीतिक शक्ति बेहद जरूरी है। अगर बाबासाहेब आम्बेडकर संविधान के रूप में मताधिकार नहीं देते, तो देश में लोग बड़े और शक्तिशाली पदों पर पिछड़े नहीं बैठे होते।

01 Dec 2024

रामलीला मैदान की महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा-देश की एकता को तोड़ने में लगे हैं नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार काे आयाेजित महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि 'एक हैं तो सेफ हैं'...लेकिन आप सेफ रहने ही नहीं दे रहे। सच्चाई ये है कि काटने वाले भी आप हैं और बांटने वाले भी आप हैं। देश की एकता को तोड़ने में नरेन्द्र मोदी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

कांग्रेस नेता उदित राज के नेतृत्व में आयोजित ईवीएम हटाओ महारैली में खरगे ने कहा कि हमारी लड़ाई उनकी फैलाई गई नफरत के खिलाफ है, जिसके लिए राजनीतिक शक्ति बेहद जरूरी है। अगर बाबासाहेब आम्बेडकर संविधान के रूप में मताधिकार नहीं देते, तो देश में लोग बड़े और शक्तिशाली पदों पर पिछड़े नहीं बैठे होते। उन्होंने कहा कि आज देश में हर जगह सर्वे वाले ये पता लगा रहे हैं कि कहां पहले मंदिर थे और कहां मस्जिद थी। लेकिन 2023 में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था- 'हमारा लक्ष्य राम मंदिर बनाने का था, हर मस्जिद के नीचे शिवालय ढूंढना गलत है।' जब भाजपा आरएसएस वाले ही ये बातें कह रहे हैं, तो फिर सर्वे के नाम पर खोद-खोदकर झगड़ा क्यों लगाया जा रहा है। हम सभी तो एक हैं।

भाजपा पर चुनाव में गलत तरीके इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए खरगे ने कहा कि भाजपा नैतिकता की सिर्फ बातें करती है, लेकिन अनैतिक काम करती है। वो कभी ईवीएम से वोट चुराती है तो कभी आपके चुने हुए विधायक को चुराती है। कभी आपकी पेंशन चुराती है तो कभी किसानों की एमएसपी चुराती है। ईवीएम

पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि कई बार शिकायतें आती हैं कि चुनाव हो जाने के बाद भी ईवीएम में 99 प्रतिशत बैटरी बची रह गई, तो कभी एक घंटे में हजार वोट डाल दिए गए। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि हम साथ मिलकर लोकतंत्र को बचाएं।

कांग्रेस की नीतियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती ही जा रही है, फिर भी नरेन्द्र मोदी इस ओर ध्यान नहीं देते। इसलिए हम साथ मिलकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ेंगे। हम जातिगत जनगणना करवाएंगे और रिजर्वेशन में 50 प्रतिशत की सीमा को खत्म कर उसे आगे बढ़ाएंगे, तभी लोगों को न्याय मिलेगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रामलीला मैदान की महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा-दे
कांग्रेस नेता उदित राज के नेतृत्व में आयोजित ईवीएम हटाओ महारैली में खरगे ने कहा कि हमारी लड़ाई उनकी फैलाई गई नफरत के खिलाफ है, जिसके लिए राजनीतिक शक्ति बेहद जरू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News