Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मालदा में एसटीएफ ने जब्त किए दो लाख के नकली नोट, दिल्ली का युवक गिरफ्तार

 आरोपी के खिलाफ कालियाचक थाना में मामला दर्ज किया गया है

02 Dec 2024

मालदा में एसटीएफ ने जब्त किए दो लाख के नकली नोट, दिल्ली का युवक गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुप्त सूचना के आधार पर मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र के बालियाडांगा में छापेमारी कर नकली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) की बड़ी खेप जब्त की। इस दौरान दिल्ली निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान 25 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है, जो उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया का निवासी है। एसटीएफ की टीम ने उसके पास से 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए, जिनकी कुल कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है।
यह छापेमारी एक और दो दिसंबर की देर रात को की गई। एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इस इलाके में नकली नोटों की तस्करी की बड़ी योजना है। आरोपित के खिलाफ कालियाचक थाना में मामला दर्ज किया गया है।
एसटीएफ के एसपी, आईपीएस इंद्रजीत बसु ने सोमवार दोपहर को इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नकली नोटों की तस्करी रोकने के लिए एसटीएफ की टीम लगातार सक्रिय है और इस मामले में आगे की जांच जारी है।
उल्लेखनीय है कि नकली नोटों की तस्करी के लिए मालदा जिले को हॉटस्पॉट माना जाता है। इससे पहले भी इस इलाके में नकली नोटों के कई मामले सामने आ चुके हैं, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बने हुए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मालदा में एसटीएफ ने जब्त किए दो लाख के नकली नोट
आरोपी के खिलाफ कालियाचक थाना में मामला दर्ज किया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News