Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल पुलिस ने हाई कोर्ट में पेश की साइबर पुलिस थानों की व्यवस्था पर रिपोर्ट

डिवीजन बेंच ने कहा कि साइबर अपराध मामलों की प्रभावी जांच के लिए उचित प्रशिक्षण और सही प्रक्रियाओं का पालन जरूरी है

12 Dec 2024

बंगाल पुलिस ने हाई कोर्ट में पेश की साइबर पुलिस थानों की व्यवस्था पर रिपोर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने राज्य के विभिन्न साइबर पुलिस थानों की मौजूदा व्यवस्थाओं पर गुरुवार को कोलकाता हाई कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत की। यह रिपोर्ट जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस गौरांग कंठ की डिवीजन बेंच के समक्ष पेश की गई।
रिपोर्ट में राज्य के पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने साइबर पुलिस थानों में तैनात अधिकारियों को दी जाने वाली प्रशिक्षण प्रक्रिया और वहां उपलब्ध बुनियादी ढांचे का विवरण दिया।
यह रिपोर्ट 28 नवंबर को हाई कोर्ट के निर्देश पर एक मामले की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत की गई। मामला नदिया जिले के मुरुतिया पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था, जहां सोशल मीडिया पर एक महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें अपलोड की गई थीं।
गुरुवार को कोर्ट ने राज्य पुलिस को अन्य साइबर पुलिस थानों में दर्ज समान मामलों की प्रगति पर एक और रिपोर्ट अगले सप्ताह तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
28 नवंबर को हाई कोर्ट ने साइबर पुलिस थानों में तैनात अधिकारियों की अपर्याप्त प्रशिक्षण व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने पाया कि मुरुतिया थाने में दर्ज मामले में जांच अधिकारियों ने विभिन्न धाराएं लगाईं, लेकिन किसी भी साइबर अपराध कानून से संबंधित धारा को शामिल नहीं किया गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस कमी के कारण आरोपित को आसानी से जमानत मिल गई। इस पर डिवीजन बेंच ने कहा कि यदि साइबर पुलिस थानों का संचालन अन्य सामान्य थानों की तरह किया जाएगा, तो उनके विशेष अस्तित्व का कोई औचित्य नहीं रहेगा।
कोर्ट ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया कि साइबर अपराध से संबंधित धाराओं की अनुपस्थिति के कारण आरोपित को जमानत मिल गई। कोर्ट ने पूछा कि ऐसी स्थिति में जवाबदेही किसकी होगी।
डिवीजन बेंच ने कहा कि साइबर अपराध मामलों की प्रभावी जांच के लिए उचित प्रशिक्षण और सही प्रक्रियाओं का पालन जरूरी है। इससे सुनिश्चित होगा कि पीड़ितों को न्याय मिले और दोषियों को सजा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोर्ट में पेश की साइबर पुलिस थानों की व्यवस्था पर रिपोर्ट
डिवीजन बेंच ने कहा कि साइबर अपराध मामलों की प्रभावी जांच के लिए उचित प्रशिक्षण और सही प्रक्रियाओं का पालन जरूरी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News