Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ऊपर वाले का आशीर्वाद से अल्पसंख्यक भी एक दिन बहुसंख्यक बन जाएंगे : फिरहाद हकीम

बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी फिरहाद की टिप्पणियों की कड़ी निंदा की

14 Dec 2024

ऊपर वाले का आशीर्वाद से अल्पसंख्यक भी एक दिन बहुसंख्यक बन जाएंगे : फिरहाद हकीम

कोलकाता। कलकत्ता के मेयर और पश्चिम बंगाल के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम का नाम एक बार फिर विवादों से जुड़ गया है। शनिवार को कोलकाता के धनधान्य ऑडोटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश और देश में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की प्रतिशत का हिसाब पेश किया। साथ ही उन्होंने कहा कि ऊपरवाले के आशीर्वाद से अल्पसंख्यक एक दिन बहुसंख्यक बन जायेंगे। कोलकाता के मेयर के इस टिप्पणी का प्रदेश भाजपा और अखिल भारतीय संत समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है।
फिरहाद हकीम ने इस दिन धनधान्य ऑडिटोरियम में 'फिरहाद 30' नामक कार्यक्रम में कहा कि बंगाल में हम 33 फीसदी हैं। लेकिन, हम देश में 17 फीसदी हैं। हमें अल्पसंख्यक कहा जाता है। लेकिन, हम खुद को अल्पसंख्यक नहीं मानते। हम सोचते हैं, ऊपर वाले की कृपा से एक दिन हम बहुसंख्यक से भी अधिक हो जायेंगे। ईश्वर के आशीर्वाद से हम इसे हासिल करेंगे।
फिरहाद की टिप्पणी की निंदा करते हुए भाजपा नेता जगन्नाथ चटर्जी ने कहा कि सांप्रदायिक लोग कौन हैं, यह अब कहने की जरूरत नहीं है। कदम उठाए जाने चाहिए ताकि पश्चिम बंगाल पश्चिम बांग्लादेश न बन जाए।
बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी फिरहाद की टिप्पणियों की कड़ी निंदा की। एक्स हैंडल में उन्होंने लिखा कि क्या यह नफरत फैलाने वाला भाषण नहीं है ? ये भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने का ब्लूप्रिंट है। इंडी गठबंधन के साथी चुप क्यों हैं ? मैं उन्हें फिरहाद की इस टिप्पणी पर अपनी राय देने की चुनौती देता हूं।
भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख और बंगाल में भाजपा के केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक अमित मालवीय ने कहा कि फिरहाद हकीम की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। एक्स हैंडल उन्होंने लिखा कि स्थिति चिंताजनक है। कोलकाता के बड़े इलाके में घुसपैठियों की संख्या बढ़ती जा रही है। फिरहाद हकीम की टिप्पणियों से घुसपैठ को बढ़ावा मिलेगा।
माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने फिरहाद पर राजनीति का ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया। अखिल भारतीय संत समिति के प्रांतीय अध्यक्ष परमात्मानंदजी ने कोलकाता के मेयर और नगर मंत्री की टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियाँ अनुचित हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऊपर वाले का कृपा से अल्पसंख्यक भी एक दिन बहुसंख्यक बन जाएंगे
बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी फिरहाद की टिप्पणियों की कड़ी निंदा की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News