Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

महिला की गोलीमार कर हत्या, आरोपित की सामूहिक पिटाई में मौत

पुलिस घटना की जांच में जुट गई है

18 Dec 2024

महिला की गोलीमार कर हत्या, आरोपित की सामूहिक पिटाई में मौत

अलीपुरद्वार। अलीपुरद्वार शहर के वार्ड नंबर 13 में मंगलवार शाम एक शख्स ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। भागने के दौरान शख्स ने एक और गोली चलाई जिसमें एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और आरोपित सामूहिक पिटाई कर डाली। अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान आरोपित की हो गई।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, अलीपुरद्वार के समाजपाड़ा इलाके में एक युवक बाइक से आया और कौशिला महतो नाम की महिला के सिर में गोली मार दी। इस घटना के बाद आरोपित युवक ने बाइक से भागने की कोशिश की। स्थानीय निवासियों ने युवक का पीछा किया। भागते समय युवक ने ईंट भट्ठे पर दोबारा फायरिंग कर दी जिसमें एक अन्य युवक घायल हो गया। स्थानीय निवासियों ने आरोपित युवक को पकड़ लिया और उसकी सामूहिक पिटाई कर डाली। इस बीच गोली से घायल महिला और घायल युवक सहित आरोपित को अलीपुरद्वार अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गोली से घायल एक अन्य युवक अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में भर्ती है। बाद में आरोपित युवक की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
सूचना मिलने पर एसडीपीओ श्रीनिवास एमपी मौके पर आये। वह इस बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहते थे। किस वजह से गोली मारी गई, इसको लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महिला की गोलीमार कर हत्या, आरोपित की सामूहिक पिटाई में मौत
पुलिस घटना की जांच में जुट गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News