Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अभिषेक बनर्जी की कंपनी में हवाला स्टाइल में होता था लेनदेन: ईडी

चार्जशीट के अनुसार, नकद धनराशि कई बार अलग-अलग माध्यमों से हाथ बदली गई। खास बात यह है कि 'टोकन' के रूप में कागजी नोट का उपयोग किया गया, जिनके सीरियल नंबर मिलाकर लेनदेन पूरा किया जाता था।

19 Dec 2024

अभिषेक बनर्जी की कंपनी में हवाला स्टाइल में होता था लेनदेन: ईडी

प्राथमिक भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत में अपनी पांचवीं पूरक चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की कंपनी लिप्स एंड बाउंड्स का नाम सामने आया है। ईडी ने आरोप लगाया है कि इस कंपनी के खातों में बिल्कुल हवाला कारोबार के स्टाइल में लेनदेन होता रहा है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजी अभिषेक की इस कंपनी में भ्रष्टाचार के लिए परीक्षार्थियों से वसूले गए रुपये के लेनदेन के लिए 'टोकन' के रूप में इस्तेमाल किए गए कागजी नोटों के जरिए पैसे जमा किए गए। चार्जशीट के अनुसार, नकद धनराशि कई बार अलग-अलग माध्यमों से हाथ बदली गई। खास बात यह है कि 'टोकन' के रूप में कागजी नोट का उपयोग किया गया, जिनके सीरियल नंबर मिलाकर लेनदेन पूरा किया जाता था। यह धनराशि लिप्स एंड बाउंड्स के खातों में जमा होती थी।

उदाहरण के तौर पर अगर 10 रूपए का एक नोट लिया जाए तो उसे दो हिस्सों में फाड़ दिया जाता था। एक नोट उसके पास जाता था जो पैसे लेगा और एक नोट उसके पास रहता था जो देगा। लेनदेन के समय दोनों नोटों के सीरियल नंबर को मिलाकर पैसे लिए जाते थे। ठीक यही तरीका हवाला कारोबार में भी इस्तेमाल होता है।

चार्जशीट के 108वें पन्ने पर ईडी ने उल्लेख किया है कि हर्षवर्धन कोयान नामक व्यक्ति से पूछताछ के दौरान 'टोकन' के रूप में कागजी नोटों का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली। हर्षवर्धन 'कोयान सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड' के निदेशक हैं। ईडी के अनुसार, मोहित अग्रवाल नामक व्यक्ति ने हर्षवर्धन की कंपनी को लिप्स एंड बाउंड्स से जोड़ा।

मोहित अग्रवाल, जिसे 'मिडलमैन' बताया गया है, ने लेनदेन के लिए दो व्यक्तियों - गणेश साव और मुकेश अग्रवाल - को जिम्मेदारी दी थी। ये दोनों कोलकाता के बीबादीबाग (डलहौसी) इलाके से नकदी इकट्ठा करते थे। चार्जशीट में कहा गया है कि नकद लेनदेन के लिए विशेष कागजी नोट का उपयोग होता था। जिनसे पैसे लेना होता, उन्हें नोट के सीरियल नंबर मोबाइल पर भेजे जाते। सीरियल नंबर मिलने के बाद लेनदेन पूरा किया जाता।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक बनर्जी की कंपनी में हवाला स्टाइल में होता था लेनदेन!
Abhishek Banerjee, SSC Scam, ED, Chargesheet, Hawala





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News