Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल की विरासत पीली टैक्सी को बचाने को लेकर निकाली गई रैली

हमारी मांग है कि हर पीली टैक्सी चालक को नया टैक्सी देना होगा और काम करने का भी मौका देना होगा

19 Dec 2024

बंगाल की विरासत पीली टैक्सी को बचाने को लेकर निकाली गई रैली

कोलकाता। बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स कोआर्डिनेशन कमिटी द्वारा सियालदह से लेकर इंटाली तक रैली निकली गयी। हालाँकि रैली सियालदह से लेकर धर्मतल्ला तक जाना था लेकिन पुलिस ने केवल सियालदह से लेकर एंटाली तक ही रैली निकालने की परमिशन दी। टैक्सी ड्राइवर को रैली में टैक्सी ले जाने की अनुमति नहीं मिली इसलिए सिर्फ ड्राइवर्स बिना टैक्सी के रैली में शामिल हुए। वहीं रैली में एटक समेत कई संगठन के लोग भी शामिल हुए। टैक्सी ड्राइवरों ने मुख्यमंत्री से मांग कि वे बंगाल की विरासत पीली टैक्सी को बचाए। 
पश्चिम बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स कोऑर्डिनेशन कमिटी के महामंत्री नवल किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि हम कोलकाता की शान हेरिटेज, पीली टैक्सियों को बचाना चाहते हैं, जबकि राज्य सरकार इसे बंद करना चाहती है। श्रीवास्तव ने कहा कि रैली में टैक्सी चालक बिना टैक्सियों के साथ रैली में शामिल हुए है। हमारी मांग यह है कि जिस टैक्सी को रिप्लेश्मेंट किया जाएगा उसके बदले में दूसरी कंपनी की गाड़ी ड्राइवर को दी जाए। वहीं सरकार 50 हजार रुपए हर गाड़ी पर मुआवजा के रूप में चालक को दें। वहीं ड्राइवर और उनके टैक्सी पर फर्जी मामला लगाना भी बंद करना होगा।
 वहीं एआईटीयूसी के राज्य संपादक बिप्लब भट्ट ने बताया कि हमारा हेरिटेज खतरे में है। टैक्सी ड्राइवर की मांग है कि पीली टैक्सी को हटाकर कॉर्पोरेट को जगह देना गलत है। केवल कॉर्पोरेट को जगह देने के लिए कोलकाता के हेरिटेज ट्राम, पिली टैक्सी को हटाया जा रहा है। हमारी मांग है कि हर पीली टैक्सी चालक को नया टैक्सी देना होगा और काम करने का भी मौका देना होगा। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल की विरासत पीली टैक्सी को बचाने को लेकर निकाली गई रैली
हमारी मांग है कि हर पीली टैक्सी चालक को नया टैक्सी देना होगा और काम करने का भी मौका देना होगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News