Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता के तोपसिया में भीषण आग, कई झोपड़ियां जलकर खाक

कोलकाता के तोपसिया इलाके में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई

20 Dec 2024

कोलकाता के तोपसिया में भीषण आग, कई झोपड़ियां जलकर खाक

कोलकाता के तोपसिया इलाके में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। साथ ही, प्रगति मैदान थाने की पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुट गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग तोपसिया के एक बस्ती इलाके में लगी। देखते ही देखते आग ने कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। बस्ती के लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए। दमकल कर्मियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन शुरुआती अनुमान है कि यह घटना गैस सिलेंडर फटने या शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई हो सकती है। हालांकि, अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

घटना के चलते इलाके में ट्रैफिक प्रभावित हुआ है और आसपास के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। दमकल विभाग ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, लेकिन बस्ती का घना इलाका होने के कारण आग बुझाने में कठिनाई हो रही है। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन बस्ती में रहने वाले कई परिवारों के घर जलकर खाक हो गए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता के तोपसिया में भीषण आग, कई झोपड़ियां जलकर खाक
कोलकाता के तोपसिया इलाके में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News