Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मप्र के देवास में सिलेंडर विस्फोट से लगी आग, घर पर सो रहे पति-पत्नी समेत चार की मौत

पहली मंजिल पर डेयरी प्रोडक्ट्स रखे थे, जिससे आग बेकाबू हो गई और दूसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घर में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ ।

21 Dec 2024

मप्र के देवास में सिलेंडर विस्फोट से लगी आग, घर पर सो रहे पति-पत्नी समेत चार की मौत

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में आज तड़के एक घर में आग लग गई। इस हादसे में दूसरी मंजिल पर सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।घटना नयापुरा थाना क्षेत्र में तड़के करीब 4ः30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि मकान के नीचे स्थित डेयरी में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग लग गई।

पहली मंजिल पर डेयरी प्रोडक्ट्स रखे थे, जिससे आग बेकाबू हो गई और दूसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घर में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ । सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी दूसरी मंजिल पर सो रहे परिवार के रेस्क्यू में जुटे , लेकिन ऊपर जाने का रास्ता सकरा होने से टीम रेस्क्यू नहीं कर पाई। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक गेहलोद ने बताया कि हादसे में दिनेश कारपेंटर (35), उनकी पत्नी गायत्री कारपेंटर (30), बेटी इशिका (10) और बेटे चिराग (7) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि नयापुरा में डेयरी संचालक दिनेश कारपेंटर की दुकान नीचे थी और उनका परिवार ऊपर रहता था। आग लगने के दौरान दिनेश कारपेंटर और उनका परिवार घर में मौजूद था। अभी पुलिस की टीम मौके पर है। फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ऐसी संभावना है कि कुछ इंफ्लेमेबल मटेरिल फर्स्ट फ्लोर पर स्टोर करके रखा गया था, इसकी जांच जारी है।नगर निगम दमकल विभाग के अभिनव चंदेल ने बताया कि सुबह 4:48 बजे नयापुरा क्षेत्र में आर्यन मिल्क कॉर्नर पर एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिली । मौके पर हमारी तीन फायर बिग्रेड पहुंची। रेस्क्यू कर एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चों का शव निकाला। सिंगल रास्ता होने से इसमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रास्ते पर मलबा पड़ा होने से आग बुझाने और रेस्क्यू कार्य में दिक्कत हुई। मिल्क कॉर्नर में जहां ब्लास्ट हुआ, वहां एलपीजी सिलेंडर मिला है। मौके पर अन्य एलपीजी सिलेंडर भी रखे थे। पहली मंजिल पर भी डेरी प्रोडक्ट भी रखे हुए थे।बताया जा रहा है कि दिनेश कारपेंटर मूल रूप से देवास जिले के बजेपुर गांव विजयागंज मंडी रोड के रहने वाले थे। वह नयापुरा में पिछले डेढ़ साल से पत्नी और दो बच्चों के साथ किराये परे रह रहे थे। वह यहां करीब सात साल से दूध डेयरी संचालित कर रहे थे। उनकी बेटी इशिका चौथी और चिराग पहली कक्षा में पढ़ रहे थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मप्र के देवास में सिलेंडर विस्फोट से लगी आग, घर पर सो रहे पत
पहली मंजिल पर डेयरी प्रोडक्ट्स रखे थे, जिससे आग बेकाबू हो गई और दूसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घर में रखे गैस सिलेंडर में ब्ल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News